सतना

Ladli Behna Yojana: लाडली बहना को आज मिलेगा तोहफा, 12 बजे चैक कर लें खाता, आए क्या 1500 रुपए!

Ladli Behna Yojana: लाडली बहना खुश, आज 11 बजे चित्रकूट में सीएम मोहन यादव करेंगे सिंगल क्लिक कर देंगे रक्षा बंधन-सावन उत्सव का तोहफा
2 min read
• •
Updated: 1 Aug 2024, 11:53 AM IST
ladli behna yojana
चित्रकूट, सिंगरौली में आज रक्षाबंधन-सावन उत्सव, सीएम का लाडली बहनों को उपहार।

Ladli Behna Yojana: एमपी सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) आज 1 अगस्त गुरुवार को सतना में चित्रकूट के दौरे पर रहेंगे। वे यहां प्रदेशभर की लाखों लाडली बहनों को रक्षाबंधन 2024 (Raksha Bandhan 2024) का उपहार देने आ रहे हैं।

रक्षा बंधन के उपहार (Raksha Bandhan Gift) के रूप में सीएम मोहन यादव (MP CM Mohan Yadav) लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की हितग्राही महिलाओं के खाते में सिंगल क्लिक पर गिफ्ट के रूप में 250 रुपए ट्रांसफर करेंगे। बता दें कि सीएम मोहन यादव आज चित्रकूट में डीआरआइ द्वारा आयोजित जियोपार्क स्थापना और यूनेस्को मान्यता संबंधी कार्यशाला का उद्घाटन भी करेंगे।

राखी बंधवाकर सीएम लाडली बहनों से करेंगे चर्चा

चित्रकूट में सुबह 11.30 बजे सीएम मोहन यादव रक्षाबंधन-सावन उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे लाडली बहनों के साथ उत्सव मनाएंगे। सीएम मोहन यादव लाभार्थी महिलाओं को आभार पत्र के साथ उपहार संदेश देंगे। लाडली बहनों से राखी बंधवाएंगे और उनसे चर्चा करेंगे। इसी दौरान वे लाडली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक पर लाडली बहना की 15वीं किस्त ms अतिरिक्त 250 रुपए रक्षा बंधन के तोहफे के रूप में ट्रांसफर करेंगे।

इस महीने लाडली बहनों को किस्त के साथ मिल रही दो और सौगात

आज 1250 नहीं 1500 रुपए भेजेंगे सीएम

सीएम मोहन यादव इस बार अगस्त में लाडली बहनों को दोहरी खुशी देने जा रहे हैं। दरअसल आज रक्षाबंधन के तोहफे के रूप में जहां लाडली बहनों को 250 रुपए मिलेंगे, वहीं लाडली बहना योजना की 15वीं किस्त के 1250 रुपए भी जल्द ही लाडली बहनों के खाते में पहुंच जाएंगे। इसलिए 12 बजे लाडली बहना अपना खात जरूर चैक कर लें।

संबंधित खबर:

450 रुपए में मिलेगा सिलेंडर

सीएम मोहन यादव ने सावन (Sawan 2024) के इस महीने में लाडली बहनों को एक और तोहफा सस्ते गैस सिलेंडर का दिया है। सीएम मोहन यादव ने 30 जुलाई को घोषणा की है कि लाडली बहना की हितग्राही महिलाओं को सस्ता गैस सिलेंडर दिया जाएगा। 398 रुपए की सब्सिडी के साथ 450 रुपए में इन्हें गैस सिलेंडर दिया जाएगा।

बता दें कि 450 रुपए में गैस सिलेंडर केवल उन लाडली बहनों को मिलेगा, जिनके नाम गैस का कनेक्शन है। एमपी की मोहन सरकार पीएम की उज्जवला योजना के तहत ये गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाएगी। इसके साथ ही अब यदि कोई लाडली बहना के नाम पर गैस कनेक्शन ट्रासफर करवाता है, तो उसे भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

आज सीएम के कई कार्यक्रम, यहां जानें शेड्यूल

  • सुबह 10 बजे भोपाल से चित्रकूट जाएंगे सीएम
  • 11.35 बजे सतना के चित्रकूट में रक्षाबंधन-सावन उत्सव में होंगे शामिल
  • 1.30 बजे दीन-दयाल शोध संस्थान में तीन दिवसीय कार्यशाला का करेंगे शुभारंभ
  • 3 बजे चितरंगी जिला सिंगरौली के लिए रवाना होंगे
  • 4 बजे चितरंगी में मनाएंगे रक्षा बंधन-सावन उत्सव
  • 5.30 बजे चितरंगी से रवाना होकर लौटेंगे भोपाल
Updated on:
1 Aug 2024, 11:53 AM IST
Published on: