सतना

40 जरूरतमंद परिवार की मदद

लायंस व आरंभ ने जरूरतमंदों को दिया खाद्यान्न के पैकेट

less than 1 minute read
May 01, 2020
Lions and beginnings gave food packets to the needy  
Lions and beginnings gave food packets to the needy 

सतना. लायंस क्लब व आरंभ युवाओं की एक नई सोच द्वारा गुरुवार को गुरुद्वारा नानक दरबार में जरूरतमंदों को खाद्यान्न वितरण किया गया। लायंस रीजन चेयरपर्सन लायन पवन मलिक ने बताया कि 40 जरूरतमंद परिवार के 200 लोगों की भोजन व्यवस्था के लिए प्रत्येक परिवार को 5 किलो चावल, 5 किलो आटा, 1 किलो मसूर दाल, 1 किलो अरहर दाल, 1 किलो चना दाल, 1 किलो नमक, 1 लीटर रिफ ाइंड ऑयल कुल 600 किलो खाद्यान्न वितरित किया। आरंभ के अध्यक्ष अंकित शर्मा रॉकी ने बताया कि गुरुवार की सेवा उपाध्यक्ष रामअवतार त्रिपाठी, राकेश मिश्रा, राजेश केसरवानी, डीपी मिश्रा, कुमुदनी मिश्रा, संतोष पाण्डेय, सुधा पाण्डेय, रश्मि खेडा़, अखिलेश पाण्डेय, बाबूलाल पाण्डेय द्वारा की गई। मौके पर ज्ञानी परमजीत सिंह, लायन धर्मेंद्र सेन, राजदीप सिंह भाटिया, बब्बल भाटिया, जितेंद्र साबनानी, सूर्य प्रकाश गुप्ता, रावेन्द्र सिंह परिहार, प्रकाश सरमानी मौजूद रहे।मौके पर ज्ञानी परमजीत सिंह, लायन धर्मेंद्र सेन, राजदीप सिंह भाटिया, बब्बल भाटिया, जितेंद्र साबनानी, सूर्य प्रकाश गुप्ता, रावेन्द्र सिंह परिहार, प्रकाश सरमानी मौजूद रहे।