सतना

MP election 2018: मध्यप्रदेश में नेताओं के जुदा अंदाज, कोई ठेठ देहाती तो कोई ठाठ-बाट से

जनता को लुभाने विधायकों का अंदाज अपना-अपना

2 min read
Oct 26, 2018
madhya pradesh me netao ke juda andaz
madhya pradesh me netao ke juda andaz

एक ओर सीधे-सादे ठेठ देहाती अंदाज वाले विधायक आगामी चुनाव के लिए वोट मांग रहे हैं तो दूसरी ओर स्टाइलिश मंत्री-विधायक अपने अलग अंदाज में वोटरों के बीच दौरे कर रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों में सादगी और स्टाइल वाले विधायक अलग पहचान रखते हैं। इसमें कांग्रेस में सादगी वाले विधायक ज्यादा हैं तो 15 साल की सत्ता के कारण भाजपा में स्टाइलिश विधायक ज्यादा हैं।

अपने क्षेत्रों में देहात को फोकस
कांग्रेस में ठेठ देसी अंदाज वाले विधायक ज्यादा हैं। सरस्वती सिंह, फुंदेलाल मार्कों और ओंकार सिंह मरकाम का अंदाज सबसे ज्यादा देसी है। ये तीनों अपने क्षेत्रों में देहात को फोकस करके काम करते हैं। ओंकार सुबह से जनता के बीच निकल जाते हैं। जहां मौका मिलता है खाना खा लेते हैं तो एेसी ही स्थिति फुंदेलाल मार्कों की है। इसके अलावा भोपाल उत्तर के आरिफ अकील भी बेहद जमीनी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। राजधानी में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में आरिफ की सक्रियता बेहद ज्यादा रहती है।

बिना तामझाम वाले भाजपा नेता
भाजपा में बिलकुल सादगी वाले विधायकों में पन्नालाल शाक्य व शंकरलाल तिवारी हैं। मंत्रियों में केवल कुसुम महदेले बिना तामझाम वाली है। दूसरी ओर स्टाइलिश अंदाज वाले विधायकों की बात करें तो इसमें मंत्रीगण सबसे ऊपर आते हैं। सबसे पहले यशोधराराजे सिंधिया, नरोत्तम मिश्रा, माया सिंह और जयभान सिंह पवैया का नाम आता है। इनमें सिंधिया घराने की यशोधराराजे सिंधिया पहले नंबर पर हैं। चुनावी दौरे में भी इनका टाइम-टेबल फिक्स रहता है।

चारों मंत्रियों का पहनावा बेहद स्टाइलिश
इसमें रहन-सहन, खान-पान से लेकर ठहरना तक पूर्व नियोजित रहता है। इन चारों मंत्रियों का पहनावा बेहद स्टाइलिश है। कांग्रेस में नेता-प्रतिपक्ष अजय सिंह सबसे अधिक अलग सलीकेदार अंदाज वाले हैंं। जीतू पटवारी और जयवद्र्धन सिंह भी अपनी स्टाइल के लिए जाने जाते हैं, लेकिन ये दोनों विधायक जमीनी अंदाज भी अपनाए रहते हैं।

ये सादे अंदाज वाले
कांग्रेस : ओंकार सिंह मरकाम, आरिफ अकील, फुंदेलाल मार्को, सरस्वती सिंह, शंकुतला खटीक ओर झूमा सोलंकी।

भाजपा : पन्नालाल शाक्य, प्रहलाद भारती, शंकरलाल तिवारी और कुसुम महदेले।

ये हैं स्टाइलिश
भाजपा : यशोधरा राजे सिंधिया, नरोत्तम मिश्रा, संजय पाठक, जयभान सिंह पवैया, माया सिंह, भूपेंद्र सिंह, गायत्रीराजे पंवार, अर्चना चिटनीस, रमेश मेंदोला और मालिनी गौड़।

कांग्रेस : अजय सिंह, राजेंद्र सिंह, विक्रम सिंह नातीराजा और जीतू पटवारी।

Published on:
26 Oct 2018 05:45 pm