सतना

MP के इस जिला अस्पताल को मिला एक्सीलेंस अवार्ड, मिलेंगे 20 लाख रुपए, यहां पढ़ें पूरी खबर

मिशन कायाकल्प अभियान 2017-18: स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी और विस्तार के लिए लगातार, तीसरी बार मिलेगा 20 लाख का इनाम

2 min read
Feb 24, 2018
Mission Rejuvenation Campaign 2017-18 satna Excellence award

सतना। जिला अस्पताल सतना ने मिशन कायाकल्प पुरस्कार योजना में अपनी दक्षता साबित कर दिखाई है। मरीजों को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने पर जिला अस्पताल को एक्सीलेंस अवार्ड प्राप्त हुआ है। जिला अस्पताल को लगातार तीसरी बार यह उपलब्धि हासिल हुई है। प्रदेशभर में श्रेष्ठ चिकित्सा सेवाओं की प्रदायगी के लिए भिंड को प्रथम स्थान मिला है। जबकि पन्ना जिला अस्पताल को प्रशस्ति पुरस्कार और फॉस्टेस्ट इम्प्रूविंग इंस्टीट्यूशन अवार्ड से संतोष करना पड़ा है।

मेडिकल कॉलेज से ज्यादा ओपीडी
कायाकल्प टीम के निरीक्षण के दौरान सतना जिला अस्पताल प्रबंधन द्वारा दावा किया गया था कि अस्पताल में मेडिकल कॉलेज से भी ज्यादा करीब चार लाख ओपीडी (आउट डोर मरीज) सालाना है। बायोकेमिकल वेस्ट डिस्पोज करने से लेकर साफ-सफाई की सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हैं। हाल ही में आए रिजल्ट ने प्रबंधन के दावों को सच साबित कर दिया।

ये भी पढ़ें

बाणसागर की नहरों की बढ़ेगी क्षमता, सिंचित होगी 20319 हेक्टेयर भूमि, इस तरह लिफ्ट होगा पानी

पुरस्कार प्रक्रिया में बदलाव
मिशन कायाकल्प अभियान के तहत पुरस्कार प्रदान करने की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। तीन वर्ष से लगातार उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले जिला अस्पताल भिंड, सतना और शिवपुरी को एक्सीलेंस अवार्ड दिया गया है। मिशन कायाकल्प अभियान विनर अवार्ड 2017-18 के तहत उज्जैन, टीकमगढ़ और खंडवा को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान मिला है। पिछले एक वर्ष में चिकित्सा सेवाओं में तेजी से सुधार करने पर फास्टेस्ट इम्प्रूविंग इंस्टीट्यूशन अवार्ड और 65 से 75 फीसदी अंक प्राप्त करने पर प्रोमिसिंग परफार्मर आवार्ड भी प्रदान किया गया है।

यह है पुरस्कार की राशि
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जिला अस्पतालों में व्यवस्था सुधारने के मकसद से कायाकल्प पुरस्कार योजना शुरू की गई है। इसे नेशनल हेल्थ मिशन के जरिए प्रदेश में लागू किया गया है। योजना के तहत पहले प्रथम स्थान पाने वाले जिला अस्पताल को 50 लाख रुपए, दूसरे स्थान पर 20 लाख रुपए और 10वें स्थान तक आने वाले अस्पतालों को 3.3 लाख रुपए पुरस्कार राशि का प्रावधान था। इस बार बदलाव किया गया है।

ये है पुरस्कार मिलने की प्रक्रिया
लगतार तीन वर्ष से उत्कृष्ट सेवा देने वाले संस्थान को 20-20 लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे। कायाकल्प के तहत पहले प्रथम स्थान पाने वाले जिला अस्पताल को 15 लाख रुपए, दूसरे स्थान पर 10 और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले को ५ लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे। 10वें स्थान तक आने वाले अस्पतालों को 3-3 लाख रुपए पुरस्कार राशि दी जाएगी। प्रोमिसिंग परफार्मर अवार्ड और फास्टेस्ट इम्प्रूविंग इंस्टीट्यूशन अवार्ड के लिए भी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

प्रदेश के अन्य जिला अस्पतालों की चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने कायाकल्प पुरस्कार प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। ताकि अन्य जिला अस्पतालों को भी शामिल किया जा सके। इस बार तीन वर्ष तक उत्कृष्ट सेवा प्रदायगी पर एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया गया है।
विवेक मिश्रा, कंसल्टेंट एनएचएम

जिला अस्पताल को उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा प्रदान करने पर लगातार तीसरी बार एक्सीलेंस अवार्ड के लिए चयनित किया गया है।
डॉ. एसबी सिंह, सिविल सर्जन, सतना

ये भी पढ़ें

इलाज के दौरान छात्र ने दम तोड़ा
Published on:
24 Feb 2018 12:34 pm
Also Read
View All