24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इलाज के दौरान छात्र ने दम तोड़ा

टोंक . डॉ. केएन मोदी विश्वविद्यालय निवाई की छत से गिरे छात्र ने इलाज के दौरान शनिवार रात जयपुर के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।
less than 1 minute read
Google source verification
tonk

टोंक . डॉ. केएन मोदी विश्वविद्यालय निवाई की छत से गिरे छात्र ने इलाज के दौरान शनिवार रात जयपुर के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।

थानाप्रभारी रामअवतार सिंह ताखर ने बताया की मृतक हातमा (20) पुत्र हतपक निवासी अरुणाचल प्रदेश है। वह विश्वविद्यालय में बी-टेक प्रथम वर्ष का छात्र था।

टहलने के दौरान संतुलन बिगडऩे से गुरुवार की रात वह विश्वविद्यालय की छत से नीचे गिरकर घायल हो गया।

निवाई अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जयपुर रैफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।