सतना

एमपी में ASI को बीवी ने चप्पलों से पीटा, दूसरी महिला के साथ पकड़ाया; VIDEO

MP News: मध्यप्रदेश के सतना में एएसआई साहब दूसरी महिला के साथ अस्पताल परिसर में बैठे थे। उसी दौरान पत्नी भी पहुंच गई और पति को पीटना शुरु कर दिया।

less than 1 minute read
Nov 20, 2025

MP News: मध्यप्रदेश के सतना जिला अस्पताल परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक महिला ने एएसआई पति को दूसरी महिला के साथ देख लिया। फिर क्या... महिला ने उसे देखते ही पीटना शुरु कर दिया।

दरअसल, एएसआई पुलिस लाइन में पदस्थ है। उसकी पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसका पति पिछले छह महीने से न तो घर आ रहा है, न ही परिवार का खर्च उठा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, एएसआई रामायण एक महिला, उसकी एक रिश्तेदार और एक छोटे बच्चे के साथ जिला अस्पताल परिसर में कार में मौजूद थे। इसी दौरान उनकी पत्नी अनीता वहां पहुंच गईं। पति को दूसरी महिला के साथ देख पत्नी भड़क उठीं और जोर-जोर से आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी के अंदर ही पति पर हाथ उठा दिया। इस दौरान चौकी में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे और बीच-बचाव का कोई प्रयास नहीं किया।

स्टेशन रोड पर बेटे पिता को महिला और बच्चे के साथ देखा

जब काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही तो बाद में लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराकर दोनों पक्षों को समझाइश देते हुए सतना कोतवाली थाने भेजा। एएसआई के बेटे ने बताया कि वह अपनी मां के साथ बाजार आया था। इसी दौरान स्टेशन रोड पर उसने पिता को कार में एक महिला और बच्चे के साथ जाते हुए देखा। शक हुआ तो उसने उनका पीछा किया और जिला अस्पताल पहुंचा। जहां पूछने पर उसके पिता महिला को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। मारपीट के बाद कार सवार महिलाएं चली गईं।

इधर, टीआइ रावेंद्र द्विवेदी ने बताया कि घरेलू विवाद है। एएसआइ और उसकी ने शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है।

Published on:
20 Nov 2025 08:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर