सतना

कलेक्टर ने पूछा- ‘आप किस बात के प्रिंसिपल हो…’, वेतन काटने के निर्देश जारी

MP News: मध्यप्रदेश के सतना जिला कलेक्टर सतीश कुमार एस ने प्रिंसिपल की जमकर क्लास लगाई। साथ ही अधिकारियों के वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।

2 min read
Dec 09, 2025

MP News: मध्यप्रदेश के सतना जिला कलेक्टर सतीश कुमार एस ने इंदिरा कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य की जमकर क्लास ली। दरअसल कॉलेज के प्राचार्य ने बैठक में बताया कि महाविद्यालय की छात्राएं गेट बंद कर प्रदर्शन करती है।

इस दौरान कॉलेज की परीक्षाएं प्रभावित होती है। वे प्रशासन से इस संबंध में दखल और मदद चाह रहे थे। कलेक्टर ने गेट बंद करने का कारण पूछा तो प्राचार्य ने जवाब दिया कि वहीं बता सकती हैं। यह सून कलेक्टर भड़क गए। कहा कि कॉलेज के प्राचार्य आप हो और आपको पता नहीं है कि आपके महाविद्यालय की छात्राएं किस लिए प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में तो कोई भी जाकर ताला बंद कर देगा और आपको कुछ पता नहीं चलेगा। किस बात के आप कॉलेज के प्राचार्य है।

शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

50 दिन से अधिक की लंबित शिकायतों की विभागवार एवं विकासखण्ड वार समीक्षा की। जिन विभागों अथवा विकासखण्ड अधिकारियों की अधिक शिकायतें लंबित हैं, उनका 7 दिवस का वेतन काटने तथा शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कहा, समय सीमा में जो अपनी स्थिति सुधार लेंगे उनका वेतन जारी कर दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के विकासखंड के अकाउण्ट अफसरों की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की। डीएएम और बीएएम का 7 दिन का वेतन काटने कहा।

इन अधिकारियों के वेतन कटेंगे

जिन लोगों को वेतन काटने का नोटिस जारी किया गया उनमें सुभाष चंदेल जिला लेखा प्रबंधक, जितेन्द्र सिंह विकासखंड लेखा प्रबंधक, नगर निगम से मनीष वर्मा सहायक यंत्री, मो. लतीफ सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, बिजली विभाग से हेमराज सिंह जेई कोठी. सुनील मिश्रा जेई जैतवारा, रुचि बागरी समग्र सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, जेएसओ मझगवां अभिषेक उपाध्याय, रीता द्विवेदी सीडीपीओ चित्रकूट 2. पुनीत शर्मा सीडीपीओ बिरसिंहपुर, एमके त्रिपाठी एसडीओ लोनिवि मझगवां, एके निगम एसडीओ लोनिवि उचेहरा शामिल हैं।

कलेक्टर पसीना बहाए और आप लोग बैठे रहो

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में डी ग्रेड विभागों के जिला अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की। कहा, अभी तो ग्रेडिंग ठीक चल रही है लेकिन आखिरी तक आते आते काफी नीचे चले जाते हैं। अबकी बार अगर इस ग्रेडिंग की वजह से कलेक्टर का पसीना बहा और सुनना पड़ा तो आप लोगों की खैर नहीं है। ऐसा नहीं चलेगा कि कलेक्टर पसीना बहाए और आप लोग बैठे रहें।

Published on:
09 Dec 2025 04:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर