सतना

‘किसी का हाथ टूटा…तो कोई हुआ बेहोश’, प्रिसिंपल पर छात्राओं की बेरहमी से पिटाई के आरोप

MP News: मध्यप्रदेश के मैहर जिले में पीएमश्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रिसिंपल पर छात्राओं से मारपीट के आरोप लगे हैं।
less than 1 minute read
Oct 13, 2025
Feature image

MP News: मध्यप्रदेश के मैहर जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के पीएमश्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रिसिंपल संतोष पटेल के ऊपर चार छात्राओं को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। मामले की जानकारी तहसीलदार और थाना प्रभारी तक पहुंच गई है।

छात्राओं ने आरोप लगाया कि सोमवार की सुबह प्रिसिंपल संतोष पटेल ने छात्राओं को बिना कोई कारण ही डांटना शुरु कर दिया। इसके बाद फिर वह मारपीट पर उतारू हो गए। मारपीट के कारण साधना पटेल के हाथ में गंभीर चोट आई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पल्लवी पटेल, निराला पटेल, साधना पटेल और एक अन्य छात्रा घायल हुई।

प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग

मामले की जानकारी लगते ही तहसीलदार अनामिका सिंह मौके पर पहुंची। उन्होंने छात्राओं से पूछताछ की। इधर, छात्राओं के अभिभावकों की ओर से प्राचार्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही। हालांकि, अब मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Updated on:
13 Oct 2025 08:30 pm
Published on:
13 Oct 2025 08:30 pm