सतना

मनमानी पर कसी लगाम: अब स्पॉट पर ही होगी सफाई और कर्मचारियों की डिजिटल हाजिरी

शहर की सफाई व्यवस्था में कसावट लाने के लिए निगमायुक्त ने दिए निर्देश

less than 1 minute read
Nov 11, 2018
Winter showers in western Rajasthan
Now the spot will be cleaned and the digital presence of the staff

सतना . ड्यूटी में देरी से आने और जल्दी भागने वाले नगर निगम के कर्मचारियों पर लगाम लगाने निगमायुक्त ने कई आदेश जारी किए हैं। नगर निगम में कार्यरत मैदानी कर्मचारी एवं तकनीकी अधिकारी-कर्मचारियों को सबसे पहले सुबह 10.30 बजे निगम कार्यालय आकर डिजिटल हाजिरी लगानी होगी। इसके बाद ही वह कार्यालय से बाहर जा सकेंगे। जो कर्मचारी हाजिरी लगाए बिना सीधे कार्यस्थल जाएंगे उन्हें उस दिन ड्यूटी से अनुपस्थित माना जाएगा।

सफाई कर्मचारियों को मिलेगी छूट
उधर, शहर की सफाई व्यवस्था में कसावट लाने सफाई कर्मचारियों को कार्यालय में जिजिटल हाजिरी देने से छूट दी गई है। लेकिन वह इस छूट का नाजायज लाभ नहीं ले सकेंगे। निगमायुक्त ने सफाई कर्मचारियों की जोनवार स्पॉट पर जाकर डिजिटल हाजिरी लेने के निर्देश स्वास्थ्य शाखा के अधिकारियों को दिए हैं। सफाई कर्मचारी सुबह ४ बजे वार्ड में पहुंचेंगे। वहां जोन कार्यालय में सफाई निरीक्षक उनके डिजिटल हस्ताक्षर लेंगे। इसके बाद वह कॉलोनियों में जाकर सफाई का कार्य करेंगे।

घर बैठ कर ले रहे वेतन
स्वच्छता अभियान के तहत शहर की सफाई के लिए वर्तमान में लगभग 800 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें से कुछ मस्टर सफाई कर्मचारी स्वास्थ्य शाखा के अधिकारियों से साठगांठ कर बिना काम निगम से वेतन उठा रहे हैं। इसकी शिकायत मिलने के बाद निगमायुक्त ने वार्डों में जाकर सफाई कर्मचारियों की डिजिटल हाजिरी लेने के निर्देश दिए हैं। अब मस्टर कर्मचारी थंब मशीन में जितने दिन हाजिरी लगाएंगे उतने ही दिन का वेतन उन्हें दिया जाएगा। डिजिटल मशीन की हाजिरी में अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों का वेतन काट लिया जाएगा।

Published on:
11 Nov 2018 06:44 pm