पुरस्कृत होंगे बीएजी
प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य की समझाइश के साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान अधिक होने पर संबंधित बीएलओ और उनका ग्रुप नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। यह राशि 10 हजार तक होगी। इस दौरान एसडीएम पीएस त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास मनीष सेठ, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास अरूणेश तिवारी, श्याम किशोर द्विवेदी मौजूद रहे। वहीं अमरपाटन, रामनगर, उचेहरा, नागौद में जिपं सीइओ साकेत मालवीय ने प्रशिक्षण दिया।