सतना

रासेयो स्वयंसेवक सोशल मीडिया में फैला रहे जागरूकता

शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय

less than 1 minute read
Apr 23, 2020
nss volunteers are spreading awareness on social media
nss volunteers are spreading awareness on social media

सतना. कोरोना की इस महामारी से जहां सम्पूर्ण विश्व परेशान है। वहीं भारत में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों व दूसरे संस्थाओं व जागरूक लोगों द्वारा निरंतर जमीनी हकीकत व सोशल मीडिया के माध्यम से भी जनजागरूकता के प्रयास किये जा रहे हैं। शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य महोदया डॉ. नीरजा खरे जी के निर्देशन में व रासेयो समन्वयक डॉ. सीएम तिवारी व रासेयो जिला संगठक डॉ. क्रांति मिश्रा के मार्गदर्शन में रासे यो के स्वयंसेवकों द्वारा पोस्टर पेंटिंग, स्वरचित कविता, स्लोगन, मास्क निर्माण, रंगोली व दूसरी प्रतिभाओं के माध्यम से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफ ॉर्म में कोरोना से बचाव व लॉक डाउन के पालन और लॉक डाउन के कारण आने वाली नीरसता को दूर रख उत्साह बनाए रखने के प्रति प्रेरित किया। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका श्रद्धा पाठक द्वारा स्वरचित कविता व पोस्टर पेंटिंग, दिव्या गर्ग, अर्चना कुशवाहा द्वारा स्लोगन निर्माण, सुमित सुगानी, वर्षा पटेल द्वारा मास्क निर्माण , वीआइएमए महाविद्यालय की काजल पुरुस्वानी द्वारा रंगोली निर्माण व दूसरे स्वयंसेवकों द्वारा अपनी प्रतिभाओं का माध्यम से जनजागरूकता में महती भूमिका सतत निभाई जा रही है।

Published on:
23 Apr 2020 08:19 pm