सतना

हरित प्रदेश अभियान: फ्रेंडशिप डे पर करें पौधों से दोस्ती, तब पर्यावरण रहेगा सुरक्षित

आज आप भी करें एन्वायर्नमेंट से फ्रेंडशिप, ताजी हवा के लिए करो हरियाली का शृंगार
2 min read
• •
Updated: 5 Aug 2018, 1:48 PM IST
Patrika harit pradesh abhiyan, Friendship Day on Friendship With Plant
Patrika harit pradesh abhiyan, Friendship Day on Friendship With Plant

सतना। आज फ्रेंडशिप डे है, रविवार को समय निकालकर हरियाली से दोस्ती करें और मध्यप्रदेश को हरित प्रदेश बनाने का संकल्प लें। इसी संदेश के साथ शनिवार को पत्रिका के अभियान से जुड़कर प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड सीमेंट कंपनी ने पौधरोपण किया। मनकहरी स्थित आवासीय कॉलोनी में फ्रेडशिप डे से पहले 600 पौधे रोपकर विंध्य को हरा भरा करने का संकल्प लिया।

कंपनी के ए ब्लॉक कॉलोनी एरिया में सुबह 11 बजे से शुरू हुए आयोजन में कंपनी के अधिकारी, कर्मचारियों के साथ भारतीय विद्या भवन प्रिज्म स्कूल के विद्यार्थियों ने पौधे लगाए। इस दौरान स्टूडेंट्स का उत्साह देखते बन रहा था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामपुर बाघेलान एसडीएम कमलेश पांडेय, प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड के सीनियर प्रेसिडेंट डीएन स्वाई थे। इस मौके पर पत्रिका के स्थानीय संपादक राजीव जैन और यूनिट हेड नरेंद्र खंगारौत भी मौजूद थे।

ये थे मौजूद
पौधरोपण के मौके पर सीनियर वाइस प्रेसीडेंट माइंस संजय सिन्हा, प्रिज्म स्कूल के प्राचार्य एके दुबे, वाइस प्रेसीडेंट प्रमोद कुमार, वीपी मनीष सिंह, एवीपी प्रवीण श्रीवास्तव, सीनियर जीएम आरसी यादव, जीएम इमेज बिल्डिंग संजय बनर्जी, एजीएम एडमिन रंजन वर्मा, जीएम बीके पांडेय, एजीएम आरके गुप्ता, जीएम एकाउंट राजू सिंह, नारेन्द्र सिंह, सिक्योरिटी हेड अमरनाथ यादव, एजीएम एमआरएम आरके शर्मा व बीएस शेखावत एवं प्रकाश पाण्डेय उपस्थित रहे।

बच्चों ने लिया संकल्प
प्रिज्म के जनसंपर्क मैनेजर और सीएसआर प्रभारी देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि पौधरोपण के दौरान वहां मौजूद अतिथियों और स्कूली बच्चों ने पर्यावरण संरक्षित रखने और लगाए पौधे को बचाने का संकल्प लिया। बच्चों ने समूह में एकत्रित होकर संकल्प लिया कि वे पौधों को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। कभी किसी को ऐसा करते देखेंगे, तो उसको रोकने का प्रयास करेंगे। वे अपने आसपास भी लोगों को समझाएंगे कि पौधे किस तरह हमारे लिए जरूरी हैं। इस मौके पर सेंट्रल ग्राउंड वाटर अथॉरिटी से आए एके व्यास, राजेश सर्राफ और राहुल भी पौधरोपण किया।

Published on: