जिलास्तरीय अंतर महाविद्यालयीन कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता
सतना. जिलास्तरीय अंतर महाविद्यालयीन कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन जानकी प्रसाद महाविद्यालय नागौद में किया गया। इसमें पीजी कॉलेज सतना की टीम विजेता रही। कॉलेज के क्रीडाधिकारी डॉ. केके सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 11 महाविद्यालयों के टीमों ने भाग लिया। सभी मैच नाक ऑउट पद्धति से खेले गए। फ ाइनल मुकाबला शासकीय महाविद्यालय नागौद और पीजी कॉलेज सतना के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि डॉ धीरेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि ओ एन पाण्डेय, राजीव व्यास रहे। छात्रों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ नीरजा खरे, डॉ. जीपी पांडेय, डॉ. गौहर खान, डॉ. हरिश्वर रॉय, डॉ. सुशील शर्मा, डॉ. प्रभाकर सिंह, डॉ. प्रदीप मिश्रा, डॉ. के एल मोर, डॉ. संजय अवस्थी, डॉ. अर्चना निगम ने खिलाड़ी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं। छात्रों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ नीरजा खरे, डॉ. जीपी पांडेय, डॉ. गौहर खान, डॉ. हरिश्वर रॉय, डॉ. सुशील शर्मा, डॉ. प्रभाकर सिंह, डॉ. प्रदीप मिश्रा, डॉ. के एल मोर, डॉ. संजय अवस्थी, डॉ. अर्चना निगम ने खिलाड़ी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं।