सतना

शादी के बहाने छह महीने तक दुष्कर्म करता रहा फोटोग्राफर

परिजनों के साथ थाने पहुंची गर्भवती युवती, बदेरा थाना पुलिस ने शुरू की अरोपी की तलाश

less than 1 minute read
Jul 27, 2019
Rape case in Pali : पहले घर से विवाहिता का किया अपहरण, फिर बंधक बनाकर दिया इस घिनौनी वारदात को अंजाम
raped by ,raped by ,Rape case in Pali : पहले घर से विवाहिता का किया अपहरण, फिर बंधक बनाकर दिया इस घिनौनी वारदात को अंजाम

सतना. फोटो खींचने के बाद युवती से नंंबर लिया और फोटोग्राफर बात करने लगा। फोन पर ही लंबी बातें होने के चार महीने बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म कर दिया। यह सिलसिला फिर जारी रहा और कुछ महीने बाद आरोपी युवती को लेकर छत्तीसगढ़ चला गया। वहां से उमरिया और फिर सतना में आकर रहने लगा। जब युवती गर्भवती हो गई तो आरोपी उसे छोड़कर भाग निकला। एेसे में पेशान युवती ने अपने परिजनों का सहारा लिया और पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराने बदेरा थाना पहुंच गई।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी धीरेन्द्र त्रिपाठी पुत्र अरुण त्रिपाठी निवासी रुझौड़ी थाना बदेरा के खिलाफ युवती की रिपोर्ट पर आइपीसी की धारा 376 व 3(2-5) एससीएसटी एक्ट के तहत अपराध कायम किया गया है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि जून 2018 में आरोपी उसके घर फोटो खींचने आया था। इसके बाद आरोपी ने मोबाइल नंबर लिया तो बात करने लगा। अक्टूबर में आरोपी ने युवती को सारंग के जंगल में बुलाकर दुष्कर्म किया। फिर ६ जनवरी को पीडि़ता को लेकर मैहर पहुंचा और यहां से विलासपुर चला गया। वहां करीब तीन महीने तक पीडि़ता के साथ दुष्कर्म करता रहा। वहां से आरोपी पीडि़ता को लेकर उमरिया के चंदिया पहुंचा। यहां भी दोनों करीब ढाइ महीना रहे। यहां से दोनों सतना शहर आ गए। युवती के गर्भवती होने का पता चलते ही करीब दस दिन पहले जब आरोपी धीरेन्द्र गायब हो गया और शादी से मुकर गया तो युवती अपने गांव चली आई। यहां परिजनों की मदद से उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Published on:
27 Jul 2019 12:57 pm