सतना

केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युकांइयों को पुलिस ने दौड़ा कर पीटा

बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे थे युकांई, हिरासत में लेने के बाद थाने से छोड़े गए पदाधिकारी

2 min read
Jan 11, 2020
Police ran and beaten the protesters against the central government

सतना. बेरोजगारी के मुद्दे पर केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युकांइयों को पुलिस ने दौड़ा कर पीट दिया। इस दौरान हिरासत में लिए गए पांच युवकों को पुलिस थाने ले गई। जहां कुछ देर रखने के बाद सभी को छोड़ दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद पुलिस कार्रवाही का विरोध किया जा रहा है। युवक कांग्रेस की शिकायत के बाद इस मामले को कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए उच्च स्तर से जांच कार्रवाही की बात कही है। मामला कुछ एेसा है कि शनिवार की दोपहर 12 बजे युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव अरुण पाण्डेय के साथ करीब आधा सैकड़ा युवक सेमरिया चौक पर प्रधान मंत्री का पुतला दहन करने के लिए जुटे थे। युकांइयों की भीड़ जब चौराहे पर आने लगी तो साढ़े 12 बजे दोपहर कोलगवां थाना पुलिस का बल पहुंच गया। पुलिस ने पुतला दहन करने से रोकते हुए युकांइयों पर बल प्रयोग करते हुए लाठी चला दी। दौड़ाकर युवकों को पीटना और पकडऩा शुरू हो गया। जब भीड़ हट गई तो पकड़ में आए पांच युवकों को थाने लाया गया। इनमें अरुण पाण्डेय भी शामिल रहे। मामला तूल न पकड़े इसके लिए कुछ देर बाद हिरासत में लिए गए सभी युकांइयों को छोड़ दिया गया।
151 की कार्रवाही कर छोड़ा
सेमरिया चौक से प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए अरुण पाण्डेय समेत संदीप गौतम, आनंद चौरसिया, रजनीश द्विवेदी, आनंद पाण्डेय के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 151 की कार्रवाही की गई। इन्हें थाने से ही जमानत मुचलका पर छोड़ दिया गया था।
यह रहे प्रदर्शन में शामिल
युवक कांग्रेस के प्रदर्शन में संतोष चंदेल, रिंकू त्रिपाठी, मनीष द्विवेदी, नीरज मिश्रा, अरविंद यादव, रजनीकांत त्रिपाठी, प्रशांत त्रिपाठी, मौसम सिंह, शिवेन्द्र गौतम, अनुराग शुक्ला, सचिन गुप्ता, पुष्पेन्द्र सोनी, सतेन्द्र पाण्डेय, अभिषेक तिवारी, राहुल सोनी, रवि तिवारी, अनुराग शुक्ला, विनय सिंह, जितेन्द्र चौधरी, अमन द्विवेदी, अंजनी यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
कंट्रोल रूम का प्वाइंट
पुलिस कंट्रोल रुम से प्वाइंट चला था कि सेमरयिा चौक पर एक युवक को कुछ व्यक्ति पीट रहे हैं। तत्काल कोलगवां थाना पुलिस को पहुंचने के लिए कहा गया। प्वाइंट सुनते ही निरीक्षक मोहित सक्सेना ने पुलिस बल रवाना किया। इसकेबाद अधिकारियों को पहुंचने के लिए फिर से प्वाइंट चला तो निरीक्षक सक्सेना भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। यहां मारपीट की घटना से इतर सभी का ध्यान युकांइयों पर गया। अचानक दौड़ी पुलिस एक्शन मोड में थी एेसे में युकांइयों से पुतला छुड़ाते हुए खदेडऩा शुरू कर दिया। इस बीच लाठी चली और थप्पड़ भी मारे गए।
बाद में आया मारपीट का मामला
जब युकांइयों को पुलिस थाने लेकर आई तो थाने का एक आरक्षक उस युवक को साथ लेकर आया जिसके साथ मारपीट की गई थी। मारपीट की सूचना पर ही पुलिस कंट्रोल रूम से मेन पैक सेट पर प्वाइंट चला था। इसने खुद को अभय कुमार मिश्रा पुत्र अनिल कुमार मिश्रा (28) निवासी दलदल थाना रामपुर बाघेलान हाल उतैली बताया। इस युवक को अंदरूनी चोटें ज्यादा लगी थीं। मारपीट करने वाले दो युवक भी थाने लगए थे। धवारी के रहने वाले इन युवकों ने बताया कि लड़की की अश्लील फोटो मोबाइल में इस युवक ने रखी है। एेसे में उनके परिवार की बदनामी हो रही है। युवक को मना किया तो उसने धमकाते हुए सेमरिया चौक बुलाया था। यहां आते ही मारपीट हो गई। कुछ देर बाद वह युवती थाने आई जिसकी तस्वीर मोबाइल पर थी। लड़की ने युवक की गलती बताते हुए अपनी ओर से रिपोर्ट लिखाने से मना कर दिया। एेसे में पुलिस ने अभय के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 151 के तहत कार्रवाही की है।

ये भी पढ़ें

सही जबाव देने वाले छात्र को मिला इनाम
Published on:
11 Jan 2020 11:11 pm
Also Read
View All