सतना

दो थानों की पुलिस ने पकड़े नशे के सौदागर, कार समेत सवा 9 सौ शीशी कफ सिरप जब्त

थाना रामपुर बघेलान व कोटर थाना पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया

2 min read
Jan 05, 2020
Police seized drug dealers, 925 bottles of cuff syrup including car
Police seized drug dealers, 925 bottles of cuff syrup including car

सतना. देहात क्षेत्रों में नशे का कारोबार करने वाले दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अलग अलग पकड़े गए दोनों आरोपियों के कब्जे से सवा 9 सौ शीशी कफ सिरप जब्त करते हुए कार्रवाई की गई है। मामला दर्ज करने और पूछताछ के बाद दोनों आरोपी अदालत में पेश कररते हुए जेल भेज दिए गए हैं।
लग्जरी कार से सप्लाई
थाना प्रभारी रामपुर बाघेलान मनोज सोनी को मुखबिबर से कफ सिरप तस्करी के बारे में सूचना मिली। खबर पाते ही उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देते हुए एसआइ विक्रम पाठक, पधान आरक्षक राजेश तिवारी, आरक्षक अनूप मिश्रा, चन्दन शुक्ला, धर्मेन्द्र पाठक, नितीश यादव, रविन्द्र दोहरे, जयकृष्ण शुक्ला, सुभांशी तिवारी, राजश्री दुबे, नायक रामभान सिंह की टीम बनाई। इस टीम ने दबिश देते हुए आरोपी विक्रम गुप्ता उर्फ राहुल पुत्र राजमणि गुप्ता (26) निवासी बेला थाना रामपुर बाघेलान को पकड़ा। इसके कब्जे की कार एमपी 19 सीबी 2881 में लोड 6 पेटी में रखी 720 शीशी कफ सिरप बरामद किया गया। पुलिस कका कहना है कि बरामद सिरप में 144 ग्राम नशीला पदार्थ कोडीन फास्फेट है। जब्ती कार्रवाही के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 8बी, 21, 22 एनडीपीएस एक्ट, 5/13 ड्रग्स कंट्रोल अधिनियम का मामला पंजीबद्ध किया गया है।
ग्राहक का कर रहा था इंतजार
इधर कोटर थाना पुलिस ने भी कफ सिरप कका कारोबार करने वाले एक युवक को पकड़ा है। थाना प्रभारी एसआइ गोपाल चौबे ने मुखबिर से सूचना मिलने पर एसआइ पंकज सिंह बिष्ट, आरक्षक मुकेश बघेल, धीरज यादव, सुरेश भोंसले, विजय राय की मदद से दबिश दी। आरोपी संजय सिंह पुत्र स्व. जयभान सिंह (24) निवासी ग्राम बिहरा सफेद बबोरी में कफ सिरप ककी 208 शीशी भरकर ग्राहक का इइंतजार कर रहा था। पकड़े जाने के बाद इसके कब्जे से सिरप जब्त कर लिया गया। कोटर थाना पुलिस का कहना है कि बरामद सिरप में 41.6 ग्राम नशीला पदार्थ कोडीन फास्फेट है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

Published on:
05 Jan 2020 07:34 pm