10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आइजी ने लिया जायजा, जांचे रिकॉर्ड, पूछी समस्याएं

महिला थाना, महिला सेल व मानवी परामर्श केन्द्र को जांचा, समस्याएं दूर करने दिए संबंधितों को निर्देश

less than 1 minute read
Google source verification
IG took stock, examined records, asked problems

IG took stock, examined records, asked problems

सतना. पुलिस महानिरीक्षक महिला सेल आरके अरूसिया शुक्रवार को सतना पहुंचे। यहां उन्होंने महिला थाना, महिला सेल और मानवी परामर्श केन्द्र का जायजा लिया। रिकॉर्ड जांचते हुए उन्होंने काम के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में भी जाना और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

जानकारी मिली है कि जबलपुर से आए आइजी महिला सेल अरूसिया ने महिला थाना पहुंचकर थाना प्रभारी राजश्री रोहित व स्टॉफ से जानकारी ली। थाने का रिकॉर्ड जांचते हुए थाना परिसर देखा। यहां भवन संबंधी समस्या सामने आई। इसके बाद उन्होंने महिला प्रकोष्ट का हाल लिया। यहीं पास में ही डीएसपी महिला सेल के दफ्तर भी आइजी पहुंचे। जहां महिला संबंधी अपराध और उनके निराकरण को जांचते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वह किसी भी शिकायत की जाच करते हुए त्वरित कार्रवाही करें। यहां से आइजी अरूसिया मानवी परामर्श केन्द्र पहुंचे। जहां दिसंबर तक आए प्रकरण, उनके निराकरण के बारे में मानवी सदस्य दयाशंकर मिश्रा, सरस्वती मिश्रा से जानकारी ली। यहां यह बात सामने आई कि मानवी परामर्श केन्द्र में आने वाले प्रकरणों में नोटिस की तामीली समय पर नहीं होने से प्रकरण निराकरण में दिक्कतें आती हैं। इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए ताकि प्रकरण निराकरण में तेजी लाई जा सके।