सतना

भाजपा का किला ढहाने की तैयारी में कांग्रेस, एक बार फिर जनसैलाब लेकर रोड पर उतरेंगे राहुल गांधी

भाजपा का किला ढहाने की तैयारी में कांग्रेस, एक बार फिर जनसैलाब लेकर रोड पर उतरेंगे राहुल गांधी

2 min read
Sep 27, 2018
rahul gandhi
भाजपा का किला ढहाने की तैयारी में कांग्रेस, एक बार फिर जनसैलाब लेकर रोड पर उतरेंगे राहुल गांधी

सतनाः मध्य प्रदेश की सत्ता से पंद्रह साल का वनवास खत्म करने के लिए कांग्रेस ने ऐड़ी चौटी का ज़ोर लगाना शुरु कर दिया है। इसकी फिक्र प्रदेश कांग्रेस से लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भी है। यही कारण हैं कि, राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में अपनी सक्रीयता बढ़ा दी है। गुजरे दिनो 17 सितंबर को प्रदेश की राजधानी भोपाल में रोड शो और कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने वाले राहुल आज यानी 27 सितंबर को एक बार फिर प्रदेश के दौरे पर आने को हैं। राहुल के इस दौरे कांग्रेस, भाजपा की शिवराज सरकार का किला ढहाने के लिए संकल्प यात्रा की शुरुआत करने जा रही है। राहुल गांधी चित्रकूट से यात्रा की शुरूआत करने वाले हैं। इस यात्रा को कांग्रेस प्रदेश में बड़े परिवर्तन के तौर पर देख रही है।

भाजपा का किला भेदना आसान नहीं

इधर, प्रदेश की शिवराज सरकार भी अपने प्रतिद्वंदी को किसी तरह का मौका देने के मूड में नहीं है। एक तरफ मुख्यमंत्री खुद आशीर्वाद यात्रा निकालकर प्रदेश भर की जनता को सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाकर अगले कार्काल के लिए मौका मांगते नज़र आए। वहीं, गुज़रे 25 सितंबर को राजधानी भोपाल में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी कार्यकर्ता महांकुंभ के ज़रिए प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में चुनावी दम भरते नज़र आए। यानि तय है कि, इस बार दोनो दलों के बीच टक्कर कांटे की होने वाली है। क्योंकि, इधर प्रदेश कांग्रेस कमलनाथ के साथ मेदान में राहुल गांधी उतर चुके हैं, तो वहीं भाजपा में शिवराज के समर्थन में खुद प्रधानमंत्री अपना जोर लगा रहे हैं। मध्य प्रदेश में चुनावी सरगर्मी बढ़ने का बड़ा कारण यह भी है कि, यहां दोनो पार्टियों के लिए सत्ता हासिल करना साख की लड़ाई बन चुका है, वह लड़ाई जो आगामी वर्ष में होने वाले लोकसभा चुनाव के समीकरण भी तय करेगी।

अलर्ट पर प्रशासन

फिलहाल, आगामी प्रदेश दौरा राहुल गांधी का है। जिसके तहत जिले भर का प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कार्यक्रम को बड़े सुरक्षा घेरे में रखा गया है। कार्यक्रम के चार दिन पहले से ही SPG की 16-16 सदस्यीय टीम दिल्ली से सतना पहुंच चुकी हैं। सुरक्षा में 13 IPS, 18 एडिशनल SP, 30 उप पुलिस अधीक्षक, 55 इंस्पेक्टर, 110 सब इंस्पेक्टर, 200 ASI के अलावा जिला पुलिस बल SAF की कंपनी और आसपास के जिलों से भी पुलिस बल तैनात रेहने के आदेश जारी किए जा चुके हैं।

यह है फायनल शेड्यूल

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा ने राहुल गांधी के कार्यक्रम की फायनल सूचि जारी करते हुए कहा कि, अपने दो दिवसीय प्रदेश दौरे के दौरान राहुल गांधी सुबह 11.10 बजे हेलीकॉप्टर से चित्रकूट आएंगे। 11.20 बजे कामतानाथ स्वामी के दर्शन करेंगे। 12 बजे चित्रकूट में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करके 12.50 पर चित्रकूट से हेलीकॉप्टर के ज़रिए 1.10 बजे सतना पहुंचेगे। 1.20 बजे सर्किट हाउस में लंच लेंगे व 2.10 बजे बीटीआई ग्राउंड में कांग्रेस कि आमसभा को संबोधित करेंगे। वे 3.15 बजे सतना से बस द्वारा रीवा के लिए बस से संकल्प यात्रा पर निकलेंगे। शाम को 5 बजे जयस्तंभ चौक पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। स्टेचू चौक, हॉस्पिटल चौराहा, सिरमोर चौराहे के पास कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम के सामने सद्भावना सभा होगी। इसके बाद राज निवास में रात्रि विश्राम करेंगे। इस बीच कुछ सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के लोगों से भी मिलेंगे।

Updated on:
27 Sept 2018 11:37 am
Published on:
27 Sept 2018 11:25 am