प्रद्युम्न का दिल्ली रणजी टीम में हुआ सलेक्शन, विराट कोहली के नेतृत्व में बाउंसर गेंदों का दिखाएंगे जादू
सतना। विंध्य के होनहार क्रिकेटर प्रद्युम्न तिवारी का दिल्ली रणजी टीम में चयन हुआ है, वे भारतीय कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में फिरोजशाह कोटला मैदान में अपनी बाउंसर गेंदों का जादू दिखाएंगे। इस खेल में जहां सीनियर खिलाड़ी गौतम गंभीर, शिखर धवन के साथ खेलने का मौका मिलेगा। वहीं उनके खेल के प्रदर्शन में और भी निखार आएगा। इससे पहले भी प्रद्युम्न आईपीएल 2016-17, 2017-18 में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से चयन हो चुका है।
यूएइ द्वारा आयोजित अंडर-19 वनडे क्रिकेट मैच में भी इन्होंने अपना जादू बिखेरा। रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र के बकिया गांव निवासी प्रद्युम्न तिवारी एक मध्यम वर्गीय परिवार से हैं। खेल में निखार के लिए सहयोग उनके चाचा द्वारा मिला है। अंडर-19 के कोच व मेंटर राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में भी वह खेल चुके हैं।
दिल्ली रणजी टीम
विराट कोहली, गौतम गंभीर, शिखर धवन, ईशांत शर्मा,रिषभ पंत, प्रदीप संगवान, उन्मुक्त चन्द्र, नवदीप सैनी, मिलिंद कुमार और सतना के प्रद्युम्न तिवारी सहित 65 खिलाडिय़ों को शामिल किया गया है।
मो. आमिर है प्रद्युम्न के आर्दश
प्रद्युम्न ने पत्रिका को बताया कि पाकिस्तानी तेज गेदबाज मो. आमिर उनके आदर्श है। जब से मैंने क्रिकेट की शुरुआत की तब से उनके वीडियो देखकर गेंदबाजी के गुर सीखता आ रहा हूं। हमारे लिए कोई फर्क नहीं पड़ता कि आदर्श कोई भी हो सकता है चाहे पाकिस्तानी हो या फिर भारतीय। कहा कि आज भी अपने भारत में कई लोग कलाम को आदर्श मानते हैं।
एक नजर में सफर
- वर्ष 2014 में यूपी अंडर-16 टूनार्मेट के लिए चयन।
- वर्ष 2014 में आईपीएल टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए कोचिंग कैम्प में चयन।
- वर्ष 2015 में इंडियन कॉरपोरेट टीम से अंडर-19 द्विपक्षीय सीरीज में कप्तानी करते हुए चैंपियन बनाया।
- वर्ष 2016 में हुई मलेशिया में हुए इंडियन कॉरपोरेट टीम में कप्तानी करने का मौका मिला।
- वर्ष 2017 में यूएई में हुई अंडर-19 सीरीज के कोच राहुल द्रविड के साथ खेल में आया निखार।
- आईपीएल 2017-18 में खिलाड़ी के रूप में चयन।
- अब दिल्ली रणजी टीम में चयन हुआ है।