सतना

Good News: प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन का एक और मौका, सरकार भरेगी पूरी फीस

आरटीई: अब पांच जुलाई तक ले सकेंगे निजी स्कूलों में प्रवेश, राज्य शिक्षा केंद्र ने बढ़ाई प्रवेश की तारीख...।
2 min read
• •
Updated: 1 Jul 2022, 1:05 PM IST
admi.png

सतना। यदि आप आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपने बच्चे को निजी स्कूल में एडमिशन दिलाना चाहते हैं, तो पैसा आड़े नहीं आएगा। अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत आप अभी भी अपने बच्चे का कॉलोनी स्थित किसी भी निजी स्कूल में एडमिशन करा सकते हैं वह भी नि:शुल्क। जी, हां राज्य शिक्षा केन्द्र ने आरटीई के तहत निजी स्कूलों में ऑनलाइन प्रवेश की तिथि बढ़ाकर पांच जुलाई कर दी है। ऐसे अभिभावक जो गरीब हैं और बच्चे को पहली कक्षा में प्रवेश दिलाना चाहते हैं वह आरटीई के तहत 5 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि 30 जून थी। जिसे प्रदेश में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते पांच दिन बढ़ा दिया गया है।

कब क्या

ऑनलाइन प्रवेश 5 जुलाई तक
दस्तावेज सत्यापन 9 जुलाई तक
लाटरी द्वारा स्कूल आवंटन 14 जुलाई
प्रवेश के लिए स्कूल उपिस्थति 25 जुलाई तक

फीस भरेगी सरकार

अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग एवं सामान्य वर्ग के ऐसे अभिभावक जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। वह शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत अपने बच्चों को पास के किसी भी निजी स्कूल में नि:शुल्क प्रवेश दिला सकते हैं। निजी स्कूल में पढ़ाई का जो खर्च आएगा उसे प्रदेश सरकार भरेगी।

संकुल केंद्र के दायित्व से मुक्त हुए सीएम राइज स्कूल

सतना. आयुक्त लोक शिक्षण ने सीएम राइज स्कूल के रूप में चिह्नित किए गए सभी स्कूलों को संकुल केंद्र के दायित्व से मुक्त करने के निर्देश दिए थे। इसका पालन करते हुए जिला शिक्षाधिकारी नीरव दीक्षित ने गुरुवार को जिले के 9 सीएम राइज विद्यालयों को संकुल केंद्र के दायित्व से मुक्त कर दिया। अब सीएम राइज स्कूल संकुल से जुड़े स्कूलों को आसपास के दूसरे संकुल केंद्रों में कलेक्टर के अनुमोदन से मर्ज किया जाएगा। जब तक मर्ज करने की प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक के लिए सीएम राइज स्कूल संकुल से जुड़े स्कूलों के संकुल प्राचार्य की जिम्मेदारी ब्लाक शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है। जिन स्कूलों संकुल केन्द्र का प्रभार बीईओ को दिया गया है उनमें शा सीएम राइज स्कूल रैगांव का प्रभारी बीईओ सोहावल, सीएम राइज स्कूल बगहा, सीएम राइज स्कूल मझगवां, सीएम राइज स्कूल नागौद, सीएम राइज स्कूल मैहर, सीएम राइज स्कूल अमरपाटन, सीएम राइज स्कूल रामनगर, सीएम राइज स्कूल रामपुर बाघेलान तथा सीएम राइज स्कूल उचेहरा के संकुल प्राचार्य का दायित्व विकासखंड शिक्षाधिकारी को सौंपा गया है।

Updated on:
1 Jul 2022, 1:05 PM IST
Published on: