देहरादून के होटल में सतना के भाई-बहन की हत्या, खून से लथपथ मिला शव

देहरादून के एक होटल में सतना के मझगवां निवासी भाई-बहन की हत्या का मामला सामने आया है। होटल के कमरे में खून से लथपथ शव मिला है। देहरादून पुलिस भी प्रथमदृष्ट्या हत्या का मामला मान रही है। लड़के की उम्र 20 साल और उसकी बहन की 10 साल बताई जा रही है।

2 min read
Dec 22, 2016
satna news

सतना
देहरादून के एक होटल में सतना के मझगवां निवासी भाई-बहन की हत्या का मामला सामने आया है। होटल के कमरे में खून से लथपथ शव मिला है। देहरादून पुलिस भी प्रथमदृष्ट्या हत्या का मामला मान रही है। लड़के की उम्र 20 साल और उसकी बहन की 10 साल बताई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, मझगवां के माझी गांव निवासी आलोक गौतम और अनामिका गौतम बुधवार सुबह 11 बजे देहरादून के राजापुर रोड स्थित अजंता होटल पहुंचे थे। कमरा नंबर 305 में जाने के बाद बाहर नहीं निकले। न ही दोनों ने किसी प्रकार के खाने का ऑर्डर किया। शाम को होटल के कर्मचारी पहुंचे तो कमरे के अंदर खून ही खून था। आलोक कमरे में मृत पड़ा था, जबकि अनामिका बाथरूम में मृत पड़ी थी।

कमरे में आधार कार्ड मिला
देहरादून एसएसपी स्वीटी अग्रवाल का कहना है कि प्रथमदृष्ट्या मर्डर लग रहा है। मामले की जांच फॉरेंसिक टीम कर रही है। लड़की की बॉडी बाथरूम में मिली है। पुलिस को जांच के दौरान कमरे में आधार कार्ड मिला। उसमें युवक का नाम आलोक गौतम पुत्र महेंद्र है। जबकि मृत बच्ची का नाम अनामिका है। कमरे में मिले आधार कार्ड में दोनों की मां का नाम सुमन गौतम है। पता ग्राम व पोस्ट माझी, मझगवां, जिला सतना है।

अवसाद में था आलोक

पिता महेंद्र ने पुलिस को बताया है कि बेटा आलोक मां की मौत के बाद अवसाद में रहने लगा था। मंगलवार रात को जगाया और मारपीट कर दी थी। बहन को यह कहते हुए साथ ले गया कि पैसे का जुगाड़ करना है। अब ये घटना सामने आई है। पिता से पूछताछ के बाद देहरादून पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, लेकिन कमरे में जाता कोई अन्य व्यक्ति दिखाई नहीं दिया है। हालांकि पुलिस अभी जांच कर रही है।

प्राचार्य के बच्चे

मझगवां के कृष्णादेवी आदिवासी वनवासी विद्यालय के प्राचार्य महेंद्र गौतम के दोनों बच्चे बताए जा रहे हैं। वे कौशांबी में रहते थे। जबकि, गौतम मझगवां में रहते थे। मां सुमन भी वनवासी विद्यालय में वार्डेन थीं। तीन माह पहले कैंसर से उनकी मृत्यु हो चुकी है।

पिता हिरासत में

देहरादून पुलिस ने पास के ही दूसरे होटल मधुबन से पिता महेंद्र गौतम को हिरासत में लिया है। उनसे लगातार पूछताछ जारी है।

एयरफोर्स में चयन

पुलिस की पूछताछ में पिता ने बताया कि आलोक ने इलाहाबाद से बीएससी की थी। उसका चयन एयरफोर्स में इंटेलीजेंस अफसर के रूप में हुआ था। गत 28 नवंबर से सभी देहरादून में हैं। 28 दिसंबर को ज्वाइनिंग थी।
Published on:
22 Dec 2016 07:59 am
Also Read
View All