सतना

विवादों में जिला कांग्रेस कमेटी, शहर के लोगों को सौंप दी ग्रामीण की जिम्मेदारी

चुनाव से ठीक पहले घोषित कार्यकारिणी पर सवाल
2 min read
• •
Updated: 14 Oct 2018, 5:13 PM IST
congress
Satna District Congress Committee in disputes

सतना। विधानसभा चुनाव से चंद दिनों पहले जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की घोषित की गई कार्यकारिणी पर सवाल उठने लगे हैं। बताया गया, सूची जारी होने के दूसरे दिन ही कार्यकर्ताओं में असंतोष उभरकर सामने आ गया। कई पुराने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को स्थान न मिलने से उनमें नाराजगी देखी गई तो वहीं सूची में शहर के नाम होने को लेकर भी आपत्तियां आने लगी हैं।
इस सूची को लेकर दिनभर सोशल मीडिया में भी ट्रोल जारी रहा। बताया गया है कि जिला कांग्रेस की जो ग्रामीण कमेटी घोषित की गई है, उसमें शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों को जहां जिम्मेदारी दी गई है, वहीं शहर में सक्रिय रहने वाले लोगों को भी पदाधिकारी बना दिया गया है।

मसलन शहर कांग्रेस के प्रवक्ता हरदेव यादव व फूल मोहम्मद मंसूरी को ग्रामीण में महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। इसी तरह से शहर में सक्रिय विजय रिझवानी, बंटी बसानी, अजीत शर्मा, अरुण गर्ग को सचिव बनाया गया है। महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सविता अग्रवाल व रामभुवन शर्मा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह से पार्षद प्रत्याशी रहे रामधीरज कुशवाहा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इन नामों को लेकर कांग्रेस में जहां खेमा बाजी तेज हो गई है, वहीं आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है।

इस्तीफे के संकेत
इधर, सूची जारी होने के बाद कांग्रेस के कई पुराने कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा देने का संकेत दिया है। इनका कहना है कि जो वर्षों से कांग्रेस के लिए मेहनत करते आ रहे हैं तथा ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस का अस्तित्व बनाए रखने लगातार संघर्ष कर रहे हैं स्थान न देकर शहर में रहने वालों को स्थान देना गलत है।

आरोपों को नकारा
उधर, सूची को लेकर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा ने कहा कि यह भ्रामक आरोप हैं। एक ही घर के मामले में जिस मोहित का नाम बताया जा रहा है वह दूसरे हैं तथा कोठी निवासी है। इसके अलावा जिन शहर के लोगों के नाम बताए जा रहे हैं वे ग्रामीण क्षेत्र के भी निवासी हैं। इसके अलावा ग्रामीण कांग्रेस को कभी-कभी शहर में भी लोगों की जरूरत होती है कुछ लोगों को स्थान दिया गया है। कुछ असंतुष्टों द्वारा चीजों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है।

एक घर से तीन पदाधिकारी
जिला कांग्रेस ग्रामीण की सूची को लेकर यह गंभीर आरोप सामने आया है कि कांग्रेस के दिन इतने भी बुरे नहीं है कि एक ही घर से तीन-तीन लोगों को कार्यकारिणी में जगह देनी पड़े। आरोप है कि प्रभात विहार कॉलोनी सतना निवासी पृथ्वीराज सिंह को जिला उपाध्यक्ष व उनके पुत्र राहुल सिंह को जिला प्रवक्ता तथा छोटे पुत्र मोहित सिंह जिला कांग्रेस के कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए गए हैं।

Updated on:
14 Oct 2018, 5:13 PM IST
Published on: