सतना

पक्षियों की सेवा भी हमारा दायित्व

एक हजार सकोरा रखनें का लिया संकल्प
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 May 2020, 11:33 AM IST
Service of birds is also our responsibility
Service of birds is also our responsibility

सतना. नगर निगम एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के सकल तत्वाधान में विद्यालय, महाविद्यालय, चौपाटी, प्रशासनिक स्थान पर नगर निगम एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से 1000 सकोरा रखने का संकल्प लिया गया। उपायुक्त विशाल सिंह, एसडीपी एसपी त्रिपाठी, मानवेन्द्र सिंह, जिला संगठक डॉ. क्रांति मिश्रा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुधा पांडेय, समाज सेविका आभा विश्वास, उपयंत्री के पी गुप्ता व एनएसएस के स्वयं सेवक धर्मेंद्र साहू, विपिन सिंह, सुमित सुगानी, अनुराग गौतम, आशुतोष सिंह व नगर निगम के कर्मचारियों ने सिविल लाइन चौपाटी में 10 सकोरा रखकर पानी भरा ।इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि सिविल लाइन चौपाटी के सकोरा में पानी भरने का काम नगर निगम द्वारा किया जाएगा । व दूसरे स्थान पर सभी विभाग के कर्मचारी पानी भरकर अपने दायित्व का निर्वाह करेंगे। रासेयो स्वयंसेवक जगह जगह सकोरा रखकर उसमें पानी रखेंगे। साथ ही रासेयो स्वयं सेवकों नें कहा कि मानव सेवा के साथ पक्षियों की सेवा भी हमारा दायित्व है।

Updated on:
1 May 2020, 11:33 AM IST
Published on: