सतना

रामपुर बाघेलान जनपद कार्यालय का टीन शेड उड़ा, घटिया निर्माण की खुली पोल

टीन शेड तकरीबन 30 फिट दूर जाकर मीटिंग हाल के सामने गिरा है
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 May 2020, 11:28 PM IST
Teen shade of Rampur Baghelan Janpad Panchayat Office blew up,Teen shade of Rampur Baghelan Janpad Panchayat Office blew up
Teen shade of Rampur Baghelan Janpad Panchayat Office blew up,Teen shade of Rampur Baghelan Janpad Panchayat Office blew up

सतना. रामपुर बाघेलान जनपद पंचायत कार्यालय में गाड़ी खड़ी करने के लिए बनाया गया टीन शेड हल्की आंधी में ही उड़ गया। जिससे घटिया निर्माण की पोल खुलकर सामने आ गई है। गनीमत ये है कि ये शेड रात को उड़ा, यदि दिन में उडऩे पाता तो न जाने किसे अपना शिकार बनाता। क्योंकि जनपद कार्यालय में तमाम ग्रामीणों का आना-जाना लगा रहता है। बताया जाता है कि सीईओ कार्यालय के सामने बना टीन शेड तकरीबन 30 फिट दूर जाकर मीटिंग हाल के सामने गिरा है। हल्की आंधी में उड़े इस तीन सेड ने साबित कर दिया कि कितना घटिया निर्माण किया गया था।

दूसरी बार उड़ा शेड
जानकार बताते है कि जनपद कार्यालय के समक्ष बना यह टीन शेड कोई पहली बार नहीं उड़ा। इसके पूर्व भी एक बार उड़ चुका है इसके बाद भी अधिकारियों ने सबक नहीं लिया। अब देखना ये है कि इस बार सेड मजबूती से बनाया जाता है या तीसरी बार उडऩे का मौका दिया जाता है ये तो आने वाला वक्त बताएगा। अब सवाल ये उठता है कि आखिर इसका निर्माण क्या किसी नए मद से किया जाएगा या फिर पुराने निर्माण एजेंसी के सिर पर। जनपद पंचायत कार्यालय के सामने बने टीन शेड के उडऩे को लेकर सीईओ आरएन शर्मा से बात करने का प्रयास किया गया मगर उन्होंने फोन उठाना उचित नहीं समझा।

Published on: