सतना

सिरफिरे ​शिक्षक का कलेक्टर को जवाब,बिना बीवी के कट रहे दिन पहले मेरी शादी करवाइए

जिला निर्वाचन अधिकारी के नोटिस पर शिक्षक का बेहूदा और अमर्यादित जवाब ,हुआ निलंबित
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Nov 2023, 1:12 AM IST
Teacher's ridiculous response to District Election Officer's notice
जिला निर्वाचन अधिकारी के नोटिस पर शिक्षक का बेहूदा जवाब

सतना ।मेरी पूरी उम्र बिना बीवी के बीत रही है। पूरी रात बाधित है। पहले मेरी शादी करवाइए। दहेज 35 लाख रुपए लूंगा। कैश एकाउंट पेमेंट एवं रीवा में सिंगरौली टॉवर या समदड़िया में एक फ्लैट का लोन करवाइए।’यह वक्तव्य किसी दुखी लेकिन सिरफिरे व्यक्ति का प्रतीत हो रहा है न।

और जब आपको पता लगे कि यह किसी शिक्षक के मुंह से निकली बात है तथा निर्वाचन कार्य में अनुपस्थित रहनेे पर दिए गए नोटिस के जवाब में निकली है, तो फिर उस शिक्षक के मानसिक स्तर का अंदाजा आसानी से लगा सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने भी इस शिक्षक के मानसिक स्तर का अहसास कर लिया है और शिक्षक के जवाब को बेहूदा व अमर्यादित करार देकर उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

अमरपाटन विकासखंड के शासकीय विद्यालय महुडर के माध्यमिक शिक्षक अखिलेश तिवारी को इस निलंबन की सजा मिली है। विधानसभा चुनावों के 16 अक्टूबर के प्रशिक्षण में सम्मिलित न होने पर 25 अक्टूबर को उन्हें नोटिस दिया था। इसके जवाब में उन्होंने अपनी व्यक्तिगत जिंदगी की बहुत सारी बातें लिख दी हैं, जिनका उनकी अनुपस्थिति से कोई सरोकार नहीं है। इसे अमर्यादित व पद की गरिमा के विपरीत मानते हुए उन्हें निलंबित किया गया है।

Updated on:
6 Nov 2023, 1:12 AM IST
Published on: