सतना

चोरों ने घर के तोड़े ताले, सराफा दुकान में सेंध

सिटी कोतवाली व रामनगर क्षेत्र में हुई घटनाएं
less than 1 minute read
• •
Jul 15, 2021
Thieves broke the locks of the house, broke into the bullion shop
Thieves broke the locks of the house, broke into the bullion shop

सतना. सूना घर और दुकान पाकर चोर वारदात करने से चूक नहीं रहे। शहर कोतवाली के महाराणा प्रताप नगर के एक घर के ताले तोड़कर गहने व नकदी चोरी कर ली गई। इसी तरह रामनगर थाना अंतर्गत तुर्की गांव की एक सराफा दुकान में सेंध लगाकर घटना को अंजाम दिया गया। दोनों मामलों में पीडि़तों ने पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पता चला है कि महाराणा प्रताप नगर में रहने वाली कल्पना सिंह पत्नी स्व. महेश प्रताप सिंह (50) ने अपनी बेटी अनामिका सिंह भदौरिया व दामाद विनीत सिंह भदौरिया के साथ सिटी कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह 12 जुलाई को सुबह करीब 6 बजे वह पुत्री अनामिका, बहू प्रियंका सिंह व नातियों के साथ शादी समारोह में सीधी चली गई थीं। घर में ताला लगाकर चाबी अपने बेटे अनूप सिंह को देकर गई थीं। अनूप भी अपने काम निपटा कर पड़ोसी संजय गुप्ता के पिता को घर की चाबियां देकर रखवाली के लिए बोल सीधी चला गया। 13 जुलाई को वहां से अनूप और प्रियंका लौटे तो देखा कि चैनल गेट का ताला टूटा है। कुछ देर बाद कल्पना पहुंची तो अंदर का हाल देखा। चोरों ने घर से सोना, चांदी के गहने और 17 सौ रुपए नकद चोरी किए हैं। जांच कार्रवाही के बाद पुलिस ने आइपीसी की धारा 457, 380 के तहत अपराध कायम कर चोरों का पता लगाना शुरू कर दिया है।
दुकान से गहने चोरी
रामनगर के तुर्की गांव में रहने वाले सराफा कारोबारी संतोष सोनी की दुकान और मकान एक ही परिसर में बन है। चोरों ने दुकान की जाली निकाली और अंदर दाखिल हो गए। यहां रखे सोना, चांदी के गहने चोरी कर लिए। पता चलने पर सुबह पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची।

Published on:
15 Jul 2021 11:25 pm