सतना

बघेली, बुंदेली, गुजराती, राजस्थानी धुन पर मिलाई ताल से ताल

आज होगा पांच दिवसीय गरबा डांडिया महोत्सव का शानदार आगाज  
2 min read
• •
Updated: 13 Oct 2018, 7:35 PM IST
Today will be the grand launch of the four-day Garba Dandiya Festival
Today will be the grand launch of the four-day Garba Dandiya Festival

सतना. गरबा- डांडिया महोत्सव 2018 की फाइनल प्रैक्टिस में सभी प्रतिभागी जोश ए खरोश में नजर आएं। श्री शाइन मैरिज गार्डन में एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित प्रैक्टिस सेशन में सभी राजस्थानी और गुजराती धुनों पर ताल से ताल मिलाते नजर आएं। यहां हर प्रतिभागी झूमता नजर आया। हर किसी के चेहरे पर एक अलग से चमक दिख रही है। शाम पांच बजे से शुरू हुआ रिहर्सल रात नौ बजे तक चला। आज सभी सीएमए ग्राउंड में गेटअप के साथ फाइनल रिहर्सल कर धूम मचाएंगे। मीडिया पार्टनर पत्रिका ग्रुप है। डायरेक्टर शताक्क्षी पुरी के नेतृत्व में एबीज की एक्सपर्ट पूजा गुप्ता अपनी पूरी टीम के साथ एक एक प्रतिभागी को देखा। साथ ही सभी प्रतिभागियों को आईकार्ड भी दिया गया।


मिल रहा पारिवारिक माहौल
गरबा तो बहुत जगह होता है पर यहां के गरबा महोत्सव की बात ही अलग है। यहां पारिवारिक माहौल मिलता है। यही वजह है सभी कास्ट के लोग गरबा कर रहे हैं।
अमृता गुलवानी, प्रतिभागी

गुड फीलिंग होती है
पहली बार गरबा में भाग ले रही हंू। यहां बहुत ही अच्छा माहौल है। सोचती हंू जब अभी सारे प्रतिभागी अच्छा प्रदर्शन कर रहे तो फाइनल में क्या होगा।
मानसी, प्रतिभागी

हमेशा याद रहेगा
इतने सारे गरबा आयोजनों में भाग लिया पर जो मजा यहां गरबा सीखने में आया। वह कही और नहीं मिल सकता। यहां के एक एक पल याद रहेंगे।
दिशा, प्रतिभागी

हर दिन सीखा कुछ नया
कोई दिन एेसा नहीं हुआ जब मैंने गरबा प्रैक्टिस को मिस किया हो। हर दिन यहां नए और मजेदार गरबा डांडिया स्टेप सीखने को मिला।
दीक्षा, प्रतिभागी

नए दोस्त बने

सच में हम सब यहां खूब एंजॉय कर रहे हैं। हर दिन गरबा- डांडिया के सीखने के साथ हम मस्ती भी करते हैं। यहां हमारे खूब सारे अच्छे दोस्त बन गए।

मुस्कान, प्रतिभागी

उत्साहित हंू

गरबा और डांडिया के लिए मैं बहुत उत्साहित हंू। अभी तक प्रैक्टिस चली। अब कल से फाइनल कार्यक्रम होगा। रॉकिंग परफॉमे्रंस देने की पूरी तैयारी है।
निकिता, प्रतिभागी

Published on: