सतना

कमल का फूल तोड़ने गए तीन दोस्त तालाब में डूबे, दो की मौत

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जगत देव तालाब का मामला, काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने बरामद किया शव
2 min read
• •
Updated: 4 Aug 2018, 6:50 PM IST
Two children drown in Jagatdev Talab in satna
Two children drown in Jagatdev Talab in satna

सतना। मध्यप्रदेश के सतना शहर में कमल का फूल तोडऩे गए तीन दोस्त तालाब में डूब गए। इस हादसे में जहां दो दोस्तों की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक मासूम काल की गाल से वापस लौट आया है। बताया गया कि जिंदा बचकर बाहर आए मासूम ने तुरंत मामले जी जानकारी परिजनों को दी। परिजन भागकर मौके पर पहुंचे तो बालक ने आप बीती बताई। वहीं तुरंत मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी गई।

डूबे हुए बालकों को पुलिस की मौजूदगी में परिजनों की मदद से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक दोनों बालकों की सांसे थम चुकी थी। सिटी कोतवाली पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शव को कब्जे में लेने के बाद पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। जिला अस्पताल में पीएम के बाद दोनों का बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है। ये घटना सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत जगत देव तालाब की है।

ये है मामला
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की दोपहर करीब १२ बजे रोहित सिंह लोनिया पिता राजू (10), सुमित लोनिया पिता कल्लू (10) निवासी कृष्णनगर अपने एक अन्य दोस्त के साथ जगत देव तालाब घूमने गए थे। तालाब पहुंचने के बाद तीनों ने कमल का फूल तोडऩे का निर्णय लिया। फिर एक के बाद एक रोहित, सुमित और तीसरे दोस्त सहित तालाब पर उतर गए। गहराई की ओर पहुंचे तो तीनों दोस्त डूबने लगे। तालाब में घुसते समय रोहित, सुमित आगे थे और तीसरा दोस्त पीछे था इसलिए वह पूरी तरह नहीं डूब पाया। बल्कि हादसे की आंशका पर बाहर निकल आया लेकिन उसके दोस्त उसकी आंखों के सामने डूब गए।

पिता बना गोताखोर
जैसे ही मामले की जानकारी परिजनों को लगी तो भाग कर जगत देव तालाब पहुंच गए। तुरंत अपने बच्चों को बचाने के लिए पिता तालाब पर उतरा लेकिन बच्चों को जिंदा नहीं बचा सका। कुछ देर बाद बच्चों के डूबने की खबर शहर में हवा की तरह फैली। आनन-फानन में घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पीएम उपरांत बॉडी को परिजनों को सौंप कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Published on: