सतना

खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 10 फिट नीचे गड्ढे में दबे श्रमिक, मची चीख पुकार

सतना शहर के मरूति नगर की घटना
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Nov 2023, 11:55 PM IST
Two workers fell into a pit 10 feet below due to mudslide
बचाव कार्य में जुटी जेसीबी ,बचाव कार्य में जुटी जेसीबी ,बचाव कार्य में जुटी जेसीबी

सतना। वार्ड 10 मरूति नगर में गुरुवार की शाम उस समय एक बड़ा हादसा होते- होते टल गया, जब सीवर लाइन डालने जेसीबी से खोदे जा रहे गड्डे की मिट्टी धंसन से काम कर रहे दो श्रमिक 10 फिट नीचे मिट्टी में दब गए। श्रमिकों के मिट्टी में दबने ही अफरता तफरी मच गई। इसकी जानकारी लगते ही स्थानीय लोगों मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। जेसीबी से गड्डे की मिट्टी हटवाई गई। लगभग बीस मिनट की मशक्कत के बाद सीवर लाइन के गड्डे में दबे दोनों श्रमिकों को सकुशल बाहर निकला लिया गया। जिन्हें इलाज के लिए एम्बुलेंस से तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

एक माह में दूसरी घटना


स्थानीय लोगों ने बताया की सीवर लाइन डालने का कार्य कर रही ठेका एजेंसी की साइट में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा। जिससे गड्डे में मिट्टी धंसने की एक माह में यह दूसरी घटना है। हादसे के बाद आक्रोशित स्थानी लोगो ने फिलहाल सीवर लाइन का कार्य बंद कर दिया है।

Published on: