
सतना। सोशल मीडिया अब सामाजिक जीवन में एक ऐसा प्लेटफार्म बन चुका है, जिसके जरिए लोग अपना हुनर और अपनी प्रतिभा दुनिया को दिखा सकते हैं। एक इसी तरह के मामले का वीडियो वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो को लाखों लोग देख चुके है। वीडियो में एक मां अपने बच्चों के साथ हरियाणवी गाने 'लांग ड्राइव पर ले चल' पर डांस करती दिख रही हैं।
इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। गाने पर डांस के दौरान विवाहिता के मूव्स वाकई सपना चौधरी के मूव्स को टक्कर दे रहे हैं। महिला ने शानदार डांस कर तहलका मचा दिया है। जिसने भी वीडियो देखा उसकी दातों तले उगलियां दब गई।
बता दें कि, कुछ दिन पहले ये वीडियो सतना के सोशल मीडिया ग्रुपों पर खूब वायरल हुआ था। जो विंध्य क्षेत्र किसी एक परिवार का बताया जा रहा है। वीडियों में महिला दो बच्चों को हरियाणवी गाने 'लांग ड्राइव पर ले चल' का ड्रांस कर मस्ती कर रही थी। जबकि तीसरा पर्सन वीडियो को कैमरे में कैद कर रहा था। फिर कुछ देर बाद ये वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया गया। जो आज-कल काफी पापुलर हो चुका है।
सोशल मीडिया में आते ही हुआ हिट
अक्सर आपने देखा होगा कि सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियोज आते रहते हैं। जो कुछ वक्त बाद ही हिट भी हो जाते हैं और फिर ट्रेंड भी होने लगते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर इस महिला का वीडियो छाया हुआ है। इस वीडियो में वो हरियाणवी गाने लांग ड्राइव पर लेचल पर डांस करती दिख रही हैं। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। जो भी काफी धमाकेदार है।
संस्कार का रखा ख्याल
महिला ने ऐसा जबरदस्त डांस अपने घर की संस्कृत को ध्यान में रखकर किया है। गौर करने वाली बात है कि पूरे गाने में उसका दुप्पटा एक बार भी नहीं गिरा। जिस तरह से हरियाणवी गाने पर डांस किया है। उनकी अदाएं देखने लायक हैं। खूबसूरत वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके है।
चर्चा का विषय बना वीडियो
यह वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर जमकर छाया हुआ है। सबसे बड़ी बात यह है कि महिला ने अपने माता-पिता घर की मयार्दा को ध्यान में रखते हुए खुद का और पूरे परिवार का मनोरंजन किया। घर में युवती का ऐसा धांसू डांस देख हर कोई दिवाना हो गया। तो कईयो ने तारीफों के पुल बांध दिए।
समाज को दिया नया मैसेज
एक ऐसे समय में जब आए दिन हम सोशल मीडिया पर गंदे और फूहड़ गानों की भरमार देख रहे हैं। ऐसे माहौल और समाज में एक महिला ने इतना साफ-सुथरा डांस वाकई काबिले तारीफ है। इस महिला ने समाज को एक आईना दिखाया है कि कैसे हम साफ-सुथरे डांस से भी लोगों का मनोरंजन कर सकते हैं।