सतना

पांच माह के बेटे को छोड़ महिला ने लगाई फांसी

कोलगवां के बिरहुली गांव की घटना
less than 1 minute read
Oct 26, 2019
woman murdered in bhopal
MURDER : मंदिर जाने का कहकर निकली थी, बीच सड़क पर मिली लाश, मोबाइल गायब,MURDER : मंदिर जाने का कहकर निकली थी, बीच सड़क पर मिली लाश, मोबाइल गायब,MURDER : मंदिर जाने का कहकर निकली थी, बीच सड़क पर मिली लाश, मोबाइल गायब

सतना. कोलवगां थाना क्षेत्र के बिरहुली गांव में रहने वाली एक महिला ने अपने पांच माह के बेटे को पड़ोस के एक बच्चे के पास छोड़ा और खुद ने कमरा बंद कर फांसी लगा ली। शनिवार की सुबह करीब साढ़े १० बजे हुई इस घटना की सूचना मिलने पर बाबूपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए रवाना करते हुए जांच कार्रवाई शुरू की गई।
पुलिस के अनुसार, बिरहुली नई बस्ती में रहने वाली सुधा चौधरी पत्नी संदीप चौधरी (२२) की फांसी लगाने से मृत्यु हुई है। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि सुधा की सास अस्पताल में भर्ती है। एेसे में उसका पति संदीप अपनी मां के पास ही था। इधर ार में सुधा अपने पांच माह के बच्चे के साथ थी। सुबह उसने पड़ोस से एक बालक को मदद के लिए बुलाया था। अपने बच्चे को खिलाने के लिए पड़ोसी बालक को देने के बाद सुधा ने कमरे में खुद को बंद कर फांसी लगा ली। जब बच्चे के कपड़े बदलने बालक ने दरवाजा पीटा तो नहीं खुला। दरवाजे के एक सुराख से देखा तो सुधा फांसी पर झूलती दिखी। बालक ने शोर किया तो परिवार के सदस्यों ने दरवाजा तोड़ सुधा को फंदे से उतारा। तब तब उसकी सांस चल रही थी। लेकिन कुछ देर बाद उसकी सांस थम गई। घटना का कारण स्पष्ट नहीं होने पर पुलिस मृतका के मायके पक्ष से पूछताछ कर रही है।

Updated on:
26 Oct 2019 08:16 pm
Published on:
26 Oct 2019 08:16 pm