सतना

ऑटो में चोरी के बाद बाजार में घूम रही थी महिलाएं

महिला चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, सिविल लाइन थाना पुलिस की कार्रवाई

less than 1 minute read
Sep 17, 2019
Women were roaming in the market after auto theft

सतना. ऑटो में सवार होकर यात्रियों के की रकम और गहने चोरी करने वाली महिलाओं को अदालत में ेपश करते हुए सोमवार को जेल भेज दिया गया। सिविल लाइन थाना पुलिस इस कार्रवाई के बाद अब इसी गिरोह की तीसरी महिला की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर को हनुमान नगर नई बस्ती निवासी अंकिता त्रिपाठी पत्नी अजय त्रिपाठी जब बस स्टैण्ड से छींदा जा रही थीं। तब उनके पर्स से सोने की चेन और एक हजार रुपए चोरी हो गए थे। घटना को अंजाम देकर महिला चोर गिरोह साईं नगर पतेरी में उतर गया था। इसके बाद जब चोरी का पता चला तो अंकिता ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराई। रविवार को जब अंकिता बाजार में थीं तभी उन्होंने चोर गिरोह की दो महिलाओं को पहचानते हुए सिटी कोतवाली पुलिस की मदद से पकड़ा। कोतवाली पुलिस ने दोनों महिला आरोपियों को सिविल लाइन थाना पुलिस के सुपुर्द किया था। मामले की विवेचना कर रहे प्रधान आरक्षक संतोष धुर्वे ने जब पतेरी में एक ऑटो एजेंसी से सीसीटीवी फुटेज लिए तो दोनों महिलाओं की पहचान हुई। एेसे में टीआइ अर्चना द्विवेदी ने एएसआइ सुरेन्द्र पाण्डेय महिला आरक्षक वंदना, शीलू तिवारी की मदद से दोनों महिला आरोपियों से पूछताछ कर कार्रवाई की। बताया गया है कि आरोपी महिलाएं सगी बहनें हैं। इनमें एक सुमित्रा म्हार पत्नी अशोक म्हार (50) व दूसरी आशा म्हार पत्नी सरोज म्हार (40) हैं। इनका मायका बालाघाट रेलवे स्टेशन की झुग्गी बस्ती में और ससुराल प्रयागराज में गंगा नदी पुलिस के नीचेे बताई गई है। दोनों महिलाओं के कब्जे से 500 रुपए की नकदी जब्त की गई। जबकि चोरी हुई सोने की चेन इनके पास नहीं मिली।

ये भी पढ़ें

चोरों का सुराग जुटाने नई दिल्ली पहुंची फॉरेंसिक टीम
Published on:
17 Sept 2019 12:16 pm
Also Read
View All