सवाई माधोपुर

VIDEO: 11 केवी का तार टूटा, दो जने झुलसे

11 केवी का तार टूटा, दो जने झुलसे
2 min read
घायल हुए लोग।
हादसे में घायल हुए लोग।

मलारना डूंगर. मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के मकसूदनपुरा बैरवा बस्ती में गुरुवार रात सरकारी हैण्डपम्प की खुदाई कर रही बोरिंग मशीन में 11 केवी बिजली करंट लगने से दो जने झुलस गए। झुलसे युवक हरिसिंह (40) पुत्र किसन्या निवासी बैरवा बस्ती मकसूदनपुरा व बोरिंग मशीन पर काम करने वाला नारायण (21) पुत्र केशू निवासी समेलिया थाना शाहपुरा भीलवाड़ा को चौहानपुरा निवासी रामकिशन गुर्जर ने अपने निजी वाहन से मलारना डूंगर सीएचसी पहुंचाया।


108 एम्बुलेंसकर्मी शिवकिशन गुर्जर व राजेश गौतम ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को 108 एम्बुलेंस से सवाईमाधोपुर रैफर कर दिया। उधर सूचना पर मलारना डूंगर थाना प्रभारी बृजेन्द्र सिंह भी मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे। जहां बिजली सप्लाई बंद करवा कर सुरक्षा की दृष्टि से घटना स्थल से भीड़ को दूर किया। पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार रात मकसूदनपुरा बैरवा बस्ती में बोरिंग मशीन सरकारी हैण्डपम्प की खुदाई कर रही थी। इस दौरान बोरिंग मशीन को आगे पीछे करने के दौरान ऊपर से गुजर रहे 11 केवी बिजली के तार मशीन को छूने से जोरदार धमाका हुआ तथा ट्रांसफार्मर भभक कर आग की लपटें उठने लगी। वहीं तार टूटकर जमीन पर गिर गया। उधर धमाके की आवाज से ट्रांसफॉर्मर फटने की आशंका में लोगों मे भगदड़ मच गई। भगदड़ के दौरान दो जने जमीन पर पड़ेे बिजली के तार में उलझ कर झुलस गए।

उधर ट्रांसफॉर्मर फटने की आशंका में लोग घटनास्थल से दूर भाग गए। जल्दबाजी में लोग हादसे का शिकार हुए लोगों को भी भूल गए। बाद में कुछ लोगों का इस ओर ध्यान पड़ा तो दो लोगों को जमीन पर पड़ा देख आवक रह गए। इस दौरान सूचना मिलते ही गश्त पर निकले थाना प्रभारी बृजेन्द्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए व सबसे पहले बिजली सप्लाई बंद करवाई, लेकिन पंद्रह मिनट बाद मौके पर पहुंचे चौहानपुरा निवासी रामकिशन गुर्जर ने हिम्मत दिखाई व घायल दोनों युवकों को उठा कर अपने निजी वाहन से मलारना डूंगर सीएचसी पहुंचाया। आग लगने से करीब एक घण्टे तक लोगों में दहशत का माहौल रहा।

Updated on:
01 Feb 2019 01:14 pm
Published on:
01 Feb 2019 12:58 pm
Also Read
View All