सवाई माधोपुर

आग से झोपड़ी जलकर राख

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
घरेलू सामान जलकर राख हो गया
एक छप्परपोश में अचानक लगी आग से घरेलू सामान जलकर राख हो गया

भाड़ौती. ग्राम पंचायत गंभीरा के भारजा नदी गांव में शनिवार को एक छप्परपोश में अचानक लगी आग से घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पीडि़त पिंटू पुत्र छोटू लाल के छप्परपोश में खाना बनाते समय चूल्हे से चिंगारी उड़ कर छप्पर में आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने नलकूप चला कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक छप्परपोश में रखा डीवीडी बक्सा, बेड, कूलर एवं घरेलू सामान सहित सामान जलकर राख हो गए।


गांजा बेचने के आरोप में एक गिरफ्तार
खण्डार. थाना पुलिस नेे गत शुक्रवार को एनडीपीसी एक्ट में एक जने को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी रोहित चावला ने बताया कि रात को पावर हाउस के पीछे से अवैध गांजा बेचने की सूचना मिली। कार्रवाई करते हुए मौके से रामदयाल माली को 300 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।

315 बोर कट्टा बरामद
सवाईमाधोपुर. कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक जने से 315 बोर कट््टा बरामद किया। सब इंस्पेक्टर जगदीश भारद्वाज ने बताया कि आरोपी कमल उर्फ कालू मीना निवासी सूरवाल है। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को शुक्रवार शाम कुण्डेरा बस स्टैण्ड के आगे रेलवे कॉलोनी से मय 315 बोर देशी कट्टे के साथ
गिरफ्तार किया।

Updated on:
28 Oct 2018 03:52 pm
Published on:
28 Oct 2018 03:52 pm
Also Read
View All