शहडोल

आरक्षण की लड़ाई जीत के करीब

चौथकाबरवाड़ा. संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि सरकार गुर्जर समाज की बहुउद्देश्यीय उत्थान के लिए कृत संकल्प है।

less than 1 minute read
May 07, 2017
Unveiling of Hostel Building Shilpa Patti

चौथकाबरवाड़ा. संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि सरकार गुर्जर समाज की बहुउद्देश्यीय उत्थान के लिए कृत संकल्प है। वह उनकी समस्या का कानूनी रूप से हल निकालने के प्रयास कर रही है। यहां रविवार को बिनजारी मार्ग पर देवनारायण आदर्श छात्रावास की नींव रखते हुए गोठवाल ने ये बात कही। विशिष्ट अतिथि गंगापुर सिटी के विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि विशेष आरक्षण की लड़ाई में जीत अब करीब है। सरकार ने जो कहा उसे पूरा किया है। प्रधान देव नारायण मीणा, उपप्रधान मुकुंद गुर्जर ने भी सभा को संबोधित किया। इससे पहले अतिथियों ने यहां बिनजारी मार्ग पर निर्माणाधीन आदर्श छात्रावास की नींव पूजा कर शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया।महामंत्री बाबूलाल ेंपदप, अध्यक्ष जम्मू कुमार आदि ने भी संबोधित किया।संचालन रामविलास गुर्जर ने किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री हेमसिंह भड़ाना आने का कार्यक्रम था, लेकिन वे अन्य कार्यक्रम मे व्यस्तता के चलते शामिल नहीं हुए।

थौथी वाहवाही

जिला परिषद सदस्य पूनम गुर्जर ने बताया कि आदर्श छात्रावास की स्वीकृति विगत सरकार के बजट में ही मिल चुकी थी।देव तपोभूमि संयोजक रामकिशन मुकूल ने कहा कि एक बालिका आवासीय छात्रावास भी उस समय मंजूर हुआ था, लेकिन उसके निर्माण में पहले रोडे अटकाए गए। भागदौड़ के बाद मंजूरी दिलवाई तो वाहवाही लूटने वाले सामने आ रहे हैं

Published on:
07 May 2017 09:37 pm
Also Read
View All