सवाई माधोपुर

चुनाव में व्यवधान करने वालों से सख्ती से निपटेगा प्रशासन

चुनाव में व्यवधान करने वालों से सख्ती से निपटेगा प्रशासन
2 min read
जिला कलक्टर एसपी सिंह
जिला कलक्टर एसपी सिंह

सवाईमाधोपुर. लोकसभा चुनाव के तहत टोंक-सवाईमाधोपुर सीट पर जिले में लोकसभा चुनाव के तहत मतदान 29 अप्रेल को होगा। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर एसपी सिंह से पत्रिका से खास बातचीत की।


जिले में मतदान को लेकर क्या तैयारियां है।
जवाब. जिले में 967 मतदान केन्द्र है। जिले में करीब साढ़े नौ लाख मतदाता है। सभी मतदान केन्द्रों पर माकूल इंतजाम किए गए हैं। दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर, शौचालय के इंतजाम हैं। वॉलियंटर भी लगाए हैं। रविवार को पोलिंग पोर्टियों को बूथों के लिए रवाना कर दिया गया। गर्मी का मौसम है, ऐसे में मतदाता सुबह के समय जल्द आएं, ताकि गर्मी में उन्हें मतदान करने में कोई परेशानी नहीं आए। वैसे सभी बूथों पर छाया, पानी के माकूल इंतजाम किए हैं। इसके अलाव कुछ चुनिंदा बूथों पर कूलर की भी व्यवस्था की है।


सुरक्षा को लेकर बूथों पर क्या इंतजाम।
जवाब: प्रत्येक बूथ पर पुलिस के जवान तैनात किए हैं। पैरामिलिट्री फोर्स के जवान लगाए हैं। संवेदन एवं अतिसंवेदनशील बूथों पर 200 माइक्रो ऑब्जर्वर, 60 वेबकास्टिंग व करीब 350 वीडियोग्राफर भी लगाए हैं।


मतदाताओं से अधिकाधिक मतदान के लिए क्या अपील करना चाहेंगे।
जवाब: स्वीप कार्यक्रम के तहत सभी को मतदाताओं को कवर किया है। प्रत्येक वर्ग के लोगों के अलग से एक्टीविटी की है। जैसे टीचर्स, व्यापारी, वकील, किसान, मेडिकोज आदि से जुड़े संगठनों को जोड़ा है। इसके अलावा यहां सवाईमाधोपुर की पहचान टाइगर रिजर्व को जोड़ते हुए यहां चुनाव का शुभंकर शेरू रखा है, जो प्रतिदिन मतदान को लेकर अलग-अलग संदेश देता है।


भयग्रस्त व अतिसंवेदनशील केन्द्रों पर क्या विशेष बंदोबस्त किए हैं।
जवाव: भयग्रस्त व अतिसंवेदनशील केन्द्रों पर विशेष नजर है। सेक्टर ऑफिसर एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को विशेष निर्देश दिए हैं। जिन लोगों को आशंका है कि कुछ लोग उन्हें वोट डालने नहीं देंगे। उनके बीच जाकर प्रशासन ने उनको विश्वास में लेकर भयमुक्त मतदान करने का कहा गया है। मैं संदेश देना चाहता हूं कि बिना किसी भय व दबाव के लोग ज्यादा से ज्यादा मतदान केन्द्रों पर वोट करने आएं। प्रशासन पूरी तरह तरह से चाक चौबंद है। इन सभी लोगों की मदद करने के लिए। वहीं मतदान में बाधा पहुंचाने वालों को आगाह कर देना चाहता हूं कि वे चुनाव में किसी तरह का व्यवधान पैदा करेंगे तो निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उनको बख्शा नहीं जाएगा।

Updated on:
28 Apr 2019 12:18 pm
Published on:
28 Apr 2019 12:18 pm
Also Read
View All