सवाई माधोपुर

दिवाली को लेकर अलर्ट पुलिस

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
सर्किल के पास तैनात पुलिस बल।
बजरिया में रेलवे स्टेशन सर्किल के पास तैनात पुलिस बल।

सवाईमाधोपुर . दीपोत्सव व विधानसभा चुनाव को लेकर शहर व जिले में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस थानों को अलर्ट कर दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लक्ष्मणदास स्वामी ने बताया कि दिवाली को लेकर जिले में आरएसी कंपनी के करीब 80 से 100 जवान एवं 125 होमगार्ड लगाए गए है। इसके अलावा जिला मुख्यालय पर पांच दिवसीय दीपोत्सव पर सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। बजरिया व शहर के प्रमुख चौराहे व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस मुस्तैद है।


बजरिया में धनतेरस पर भीड़भाड़ व खरीदारी को देखते हुए पुलिसकर्मी जगह-जगह तैनात रहे। उन्होंने बताया कि शहर व बजरिया में कोतवाली व मानटाउन थाने से करीब 50 स्टॉफ को लगाया गया है। गश्त में जाप्ते की संख्या बढ़ाई गई है। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी चौकसी की जा रही है। जिले में पुलिस थानों को अलर्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर नजर रखी जा रही है।


सीसीएफ व डीएफओ को किया तलब
सवाईमाधोपुर. राजस्थान उच्च न्यायालय ने रणथम्भौर बाघ परियोजना मामले में सीसीएफ व डीएफओ को 14 नवम्बर को तलब किया है। अधिवक्ता एलएन सैनी ने बताया कि रामसिंहपुरा निवासी नेमीचंद ने हरपाल माली ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। इसमें बताया कि सवाईमाधोपुर डीएफओ की ओर से उनकी भूमि की दूरी 1220 मीटर होने के बाद भी आपत्ति प्रमाण-पत्र जारी नहीं किया जा रहा है, जबकि वनाधिकारियों ने उनकी भूमि की दूरी 1220 मीटर बताई है। उन्होंने बताया कि मामले की सुनवाई जस्टिस अशोककुमार ने की।


चतुर्दशी स्नान एवं भंडारा आज
भगवतगढ़ . अरनेश्वर महादेव शिवकुंड धाम पर मंगलवार को चतुर्दशी का महास्नान होगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष राधेश्याम गोहिल ने बताया कि दीपावली पूर्व की चतुर्दशी होने से इसका विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि बाहर से स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क भंडारे का आयोजन भी होगा।

Updated on:
06 Nov 2018 12:35 pm
Published on:
06 Nov 2018 12:35 pm
Also Read
View All