सवाई माधोपुर

गेटमैन पर हमले का आरोपी गिरफ्तार

गंगापुरसिटी. पीलोदा रेलवे स्टेशन के पास समपार फाटक पर तैनात गैटमैन कैलाश जोगी पर हमला करने के आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर से मिली सूचना पर जीआरपी ने रेलवे सुरक्षा बल के सहयोग से आरोपी को बुधवार रात हिरासत में लिया।
less than 1 minute read
gangapurcity news
गेटमैन पर हमले का आरोपी गिरफ्तार

गंगापुरसिटी. पीलोदा रेलवे स्टेशन के पास समपार फाटक पर तैनात गैटमैन कैलाश जोगी पर हमला करने के आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर से मिली सूचना पर जीआरपी ने रेलवे सुरक्षा बल के सहयोग से आरोपी को बुधवार रात हिरासत में लिया।


जीआरपी हैड कांस्टेबल जगदीश प्रसाद मीना ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित खेडली फकीरों का पुरा निवासी शकील पुत्र नवी है। उसे गुरुवार को रेलवे कैम्प कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 30 मई तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। गौरतलब है कि ११ मई को बंद समपार फाटक के नीचे से बकरी निकालने से मना करने पर आरोपी ने गेटमैन कैलाश जोगी पर हमला कर घायल कर दिया। मारपीट की घटना के चलते रेलकर्मियों में रोष पैदा हो गया। इसके चलते वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन व वेस्टसेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के नेतृत्व में रेलकर्मियों ने अलग-अलग कई दिनों तक विरोध प्रदर्शन किया।


यूनियन ने समाप्त किया आंदोलन


हमले के आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के आह्वान पर चल रहे रेल कर्मचारियों के आंदोलन को भी विराम लग गया। यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव और गंगापुर में आंदोलन की कमान संभाले मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन ने इसे रेल कर्मचारियों की जीत बताया। साथ ही रेलवे सुरक्षा बल की कार्यशैली को सराहा।

Published on:
17 May 2019 12:12 pm
Also Read
View All
‘BJP को वोट नहीं दिया तो थानों के चक्कर काटोगे’, बामनवास प्रधान शशिकला मीणा के बयान से गरमाया सियासी पारा

राजस्थान में यहां से गुजर रही मानसून ट्रफ लाइन, 2 दिन कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; मानसरोवर बांध ओवरफ्लो

सवाईमाधोपुर नगर निकाय चुनाव: निर्दलीयों के हटते ही बदले चुनावी समीकरण, कई वार्डों में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव: BJP के लिए राहत भरी खबर, वार्ड 11, 40 और 56 के निर्दलीयों का बड़ा फैसला

Rajasthan Nikay Election 2026: भाजपा को लगा तगड़ा झटका, मुकेश बैरवा का पर्चा खारिज, कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध बनेंगे पार्षद