सवाई माधोपुर

महिला के भेष आए बदमाश, एटीएम काट 8 मिनट में उड़ाई 3.95 लाख की नकदी

शहर के आदर्श नगर इलाके में गुरुवार तड़के करीब तीन बजे अज्ञात पांच-छह बदमाश एक निजी बैंक का एटीएम काट 3.95 लाख रुपए नकदी उड़ा ले गए। पुलिस ने एटीएम एवं आसपड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला।

2 min read

गंगापुरसिटी। शहर के आदर्श नगर इलाके में गुरुवार तड़के करीब तीन बजे अज्ञात पांच-छह बदमाश एक निजी बैंक का एटीएम काट 3.95 लाख रुपए नकदी उड़ा ले गए। पुलिस ने एटीएम एवं आस पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला। लेकिन शातिर लुटेरे सीसीटीवी कैमरों में कालिख पोत गए। उन्होंने महिलाओं लिबास पहने हुए थे। इस कारण बदमाशों की स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी है। एक्सिस बैंक प्रबंधक ने पुलिस को 3 लाख 95 हजार की नकदी पार होने की प्राथमिकी दी है। पुलिस ने धरपकड़ के लिए 4 टीमों का गठन किया है।

गैस कटर से काटा एटीएम

उदेई मोड थाना पुलिस ने बताया कि एक्सिस बैंक के एटीएम के सीसीटीवी फुटेज के अनुसार रात 2 बजकर 58 मिनट पर 5-6 बदमाश एक पिकअप से पहुंचे। उन्होंने गैस कटर से एटीएम को काटकर उसमें रखी नकदी पार की। बदमाशों ने पूरे घटनाक्रम को करीब 8 मिनट में अंजाम दे दिया।

पुलिस गश्त के बाद दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार बैंक के एटीएम में हुई वारदात से कुछ मिनट पहले ही पुलिस का गश्ती दल यहां गुजरा था। इसके कुछ समय बाद ही एटीएम काटने की सूचना मिली। पुलिस के अनुसार बैंक में रात में सुरक्षा गार्ड की कोई व्यवस्था भी नहीं थी। जो यह प्रबंधन की सुरक्षा के प्रति लापरवाही को भी दर्शाता है।

इनका कहना है

आदर्श नगर स्थित एक्सिस बैंक में लगे एटीएम को काटकर 3 लाख 95 हजार की नकदी पार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए 4 टीमों का गठन किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस शीघ्र ही बदमाशों तक पहुंचने में कामयाब होगी।
-राजवीर सिंह, थाना प्रभारी, उदेई मोड़, गंगापुरसिटी

Published on:
06 Feb 2025 07:09 pm
Also Read
View All
राजस्थान : दो किलो चांदी के लिए गला रेतकर महिला की निर्मम हत्या, 26 घंटे बाद हुई सुलह, मेगा हाईवे पर खुला जाम

Rajasthan Murder: राजस्थान में चांदी के लिए कत्ल, दिनदहाड़े महिला के दोनों पांव काटे, इलाके में फैली सनसनी

प्लास्टर के नाम पर मिट्टी डाल रहे हो… शर्म नहीं आती? चोर हो, लुटेरे हो, देश को खा गए, मंत्री किरोड़ीलाल मीणा का फूटा गुस्सा

क्या आप जानते हैं? राजस्थान में यहां 50 साल पहले बिना ट्रेन रोके बनाया था पुल, आज आधुनिक दौर में भी हो रही देरी

Ranthambore: एकता कपूर को भाया जंगल सफारी का रोमांच, बाघिन रिद्धि और शावकों की अठखेलियों ने मन मोहा

अगली खबर