सवाई माधोपुर

बघेरे ने श्वान का किया शिकार

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
बघेरे के हमले के बाद मृत पड़ा श्वान।
भारजा नदी गांव में सरसों के खेत में बघेरे के हमले के बाद मृत पड़ा श्वान।

भाड़ौती. ग्राम पंचायत गम्भीरा के भारजा नदी गांव में दूसरे दिन बघेरे ने एक श्वान को अपना शिकार बना लिया। इससे पहले 3 बकरियों व एक बकरे का शिकार किया था। सुबह खेतों पर ग्रामीण लोकेश मीना अपनी मां के साथ गेहूं में पानी भराने पहुंचा तो श्वान को मरा देख घबरा गया व वापस घर आ गए। घरवालों ने बात सुनकर खेत जाकर देखा तो खेत में बघेरे के पदचिह्न मिले। इस पर ग्रामीणों ने मौके से वनविभाग को घटना की सूचना दी।


सूचना के बाद भी नहीं पहुंचे कर्मचारी
ग्रामीणों का कहना है कि सूचना मिलने के बावजूद बुधवार शाम तक वन विभाग का कोई भी आला अधिकारी भारजा नदी गांव में नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने वन विभाग से बघेरे को रेस्क्यू कर जंगल में छोडऩे की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांवों व आसपास बघेरे की गतिविधियां बढ़ रही है। ग्रामीण रात को खेतों पर रखवाली करने से कतरा रहे हैं।

Also Read
View All