सवाई माधोपुर

तरबूज के ढेर को लेकर उपजा विवाद

तरबूज के ढेर को लेकर उपजा विवाद
less than 1 minute read
 पंचायत के कार्मिक एवं ग्रामीण लोग।
खण्डार तहसील परिसर के बाहर तरबूज के ढेर लगाने पर बहस करते हुए पंचायत के कार्मिक एवं ग्रामीण लोग।

खण्डार. कस्बे में शनिवार को तहसील कार्यालय के गेट के बाहर एक व्यक्ति ने तरबूज का ढेर लगा दिया। इसकी अनुमति ग्राम पंचायत ने नहीं दी थी। पंचायत कार्मिकों ने जब तरबूज के ढेर हटाने के लिए कहा तो ढेर हटाकर आम रास्ते पर लगाने की तैयारी होने लगी।
इस पर ग्राम पंचायत सरपंच ने ग्राम पंचायत के आम रास्तों में तरबूज के ढेर नहीं लगाने की बात कही। इस पर तरबूज वाले का पूरा परिवार एकत्रित होकर अभद्रता करने लगा। इसके बाद सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश मथुरिया ने आकर तरबूज के ढेर वाले, गन्ना मशीनें लगाने वालों से आचार संहिता लगी होने की बात कहते हुए चुनाव कार्य में परेशानी आने की बात कही। उन्होंने तरबूज के ढेर पंचायत समिति से लेकर सामान्य चिकित्सालय के बाहर तक कहीं भी नहीं लगाने के लिए कहा। इस पर लोगों ने सरपंच प्रतिनिधि की बात सही मानते हुए तरबूज के ढेर को वहां से हटाया।

चुनाव के दौरान आने वाले पोलिंग पार्टियों के वाहनों को आम रास्ते में दिक्कतें आती है। इसलिए तरबूज के ढेर लगाने से मना किया जा रहा है। निर्वाचन विभाग के आदेश मानना पहली प्राथमिकता है।
रूकमणी देवी, सरपंच, खण्डार