सवाई माधोपुर

आग लगने से जला सामान

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
जलकर खाक हुई घरेलू सामग्री
भगवतगढ़ के त्रिलोकपुरा गांव में आग लगने से जलकर खाक हुई घरेलू सामग्री

भगवतगढ़. ग्राम पंचायत भगवतगढ़ के गांव त्रिलोकपुरा में शनिवार को दिन में आग लगने से लाखों की सामग्री जल गई। पीडि़त रतनलाल पुत्र देवपाल गुर्जर ने बताया कि शनिवार को उसके छप्परपोश मकान में दिन में करीब ढाई बजे अचानक आग लग गई। आग लगने का पता चलते ही उसने पड़ौसियों से मदद की गुहार लगाई। घर वालों एवं पड़ौसियों ने घरों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग बुझाते समय ग्रामीण दयाराम गुर्जर कई जगह से झुलस गया। इस बीच ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय स्थित अग्निशमन कार्यालय को सूचना दी। सूचना के कुछ समय बाद दमकल के मौके पर पहुंचने पर आग पर काबू पाया जा सका।

पीडि़त ने बताया कि आग लगने से उसके मकान में रखे आठ बोरी उड़द, पांच बोरी गेहंू, बिस्तर, पलंग, कपड़े व अन्य घरेलू सामग्री जल गया। इसके अलावा पास ही पशुओं के लिए रखा करीब चार ट्रॉली चारा भी जल गया। पीडि़त के अनुसार आग से करीब एक लाख का नुकसान हुआ है। सूचना पर हलका पटवारी बलराम ने मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का आकलन करके रिपोर्ट तैयार की। कस्बे के सरपंच मुकेश मीना सहित ग्रामीणों ने प्रशासन से पीडि़त परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की।

Also Read
View All