सवाई माधोपुर

चहुंओर रही बम-बम भोले की गूंज

गंगापुरसिटी . ऊं: नम: शिवाय, बम-बम भोले, जय-जय शिव शंकर एवं हर-हर महादेव सरीखे जयकारों की गूंज सोमवार को महाशिवरात्रि पर दिनभर सुनाई दी। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंच गए और श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगीं। शहर के बालाजी मंदिर एवं चौक वाले हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान आशुतोष का अभिषेक किया।
less than 1 minute read
gangapurcity news
चहुंओर रही बम-बम भोले की गूंज

गंगापुरसिटी . ऊं: नम: शिवाय, बम-बम भोले, जय-जय शिव शंकर एवं हर-हर महादेव सरीखे जयकारों की गूंज सोमवार को महाशिवरात्रि पर दिनभर सुनाई दी। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंच गए और श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगीं। शहर के बालाजी मंदिर एवं चौक वाले हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान आशुतोष का अभिषेक किया।


महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने बेर, बिल्व पत्र, धतूरा, आंकड़े के फूल, दूध, दही एवं पुष्प माला चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। महाशिवरात्रि पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार देखी गई। लोगों ने महाशिवरात्रि पर्व पर उपवास रखकर सुख-समृद्धि की कामना की। शिवालयों में दिनभर पूजा-अर्चना का दौर जारी रहा। जलाभिषेक के लिए महिला श्रद्धालु कतारों में खड़ी रहीं। साथ ही पूजा के बाद मंदिर प्रांगण में भगवान के शिव के नामों का जाप करते हुए बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। शहर के चौक वाले बालाजी, मनोरथ सिद्ध हनुमान मंदिर उदेई मोड़, नहर रोड स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर, नई मंडी स्थित मंदिर, सांई बाबा मंदिर एवं सालोदा स्थित मंदिर पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।


चढ़ाई गईं जेहर


महाशिवरात्रि के मौके पर इस वर्ष शादी के बंधन में बंधी महिलाओं ने मंदिरों में जाकर जेहर चढ़ाईं। महिलाएं सिर पर जेहर धारण कर मंदिर पहुंचीं और यहां मनोकामना के लिए जेहर भगवान को समर्पित कीं। साथ ही पुत्र रत्न प्राप्ति की होने पर भी महिलाओं ने अपने परिवार की अन्य महिलाओं के साथ मंदिर पहुंचकर जेहर चढ़ाईं। महिलाएं गीत गाते हुए मंदिर पहुंचीं।

Also Read
View All
‘BJP को वोट नहीं दिया तो थानों के चक्कर काटोगे’, बामनवास प्रधान शशिकला मीणा के बयान से गरमाया सियासी पारा

राजस्थान में यहां से गुजर रही मानसून ट्रफ लाइन, 2 दिन कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; मानसरोवर बांध ओवरफ्लो

सवाईमाधोपुर नगर निकाय चुनाव: निर्दलीयों के हटते ही बदले चुनावी समीकरण, कई वार्डों में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव: BJP के लिए राहत भरी खबर, वार्ड 11, 40 और 56 के निर्दलीयों का बड़ा फैसला

Rajasthan Nikay Election 2026: भाजपा को लगा तगड़ा झटका, मुकेश बैरवा का पर्चा खारिज, कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध बनेंगे पार्षद