सवाई माधोपुर

शॉर्ट सर्किट से छप्परपोश में लगी आग

शॉर्ट सर्किट से छप्परपोश में लगी आग
less than 1 minute read
 छप्परपोश में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी।
बौंली के देवता गांव में छप्परपोश में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी।

सवाईमाधोपुर. बौंली थाना क्षेत्र के देवता गांव में शुक्रवार शाम को एक छप्परपोश में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे छप्परपोश में बंधी एक पाड़ी झुलस गई और कच्चा घर जल गया। सूचना मिलते ही नगरपरिषद की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। गनीमत रही समय रहते आग पर काबू पा लिया अन्यथा पास ही गेहूं की पकी फसल भी तबाह हो जाती।फायर अधिकारी अजय चौधरी ने बताया कि शाम चार बजे देवता गांव में कालूराम मीना के घर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस दौरान ग्रामीणों ने अपने स्तर पर ही पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझ सकी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। आग की लपटों से नजदीक ही खूंटे से बंधी एक पाड़ी झुलस गई।


बिजली स्पार्किंग से पांच बीघा गेहूं की फसल हुई राख
खण्डार. ग्राम पंचायत बरनावदा में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। इससे गांव के ही बत्तीलाल गुर्जर की पांच बीघा की फसल नष्ट हो गई। ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि रामरूप गुर्जर ने बताया कि बरनावदा में बत्तीलाल गुर्जर व उसका परिवार खेत पर गेहूं की फसल के पुड़े उठाने का कार्य कर रहे थे। दोपहर बाद अचानक तेज आंधी चली। इससे खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में स्पार्किंग होने से नीचे पड़े गेहूं के पुड़ों में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग जल्द ही फैल गई। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। किसान की सारी फसल जलकर नष्ट हो गई। किसान के अनुसार पांच बीघा से अधिक का गेहूं राख हो गया। बाजार की अनुमानित लागत करीब 2 लाख से ज्यादा है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर मुआवजे की मांग की है।

Published on:
06 Apr 2019 02:48 pm
Also Read
View All