सवाई माधोपुर

एएसआई सहित पांच पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, भाड़ौती चौकी स्टाफ को रखा यथावत, अब मलारना डूंगर थाने के स्टाफ पर गिरी गाज

एएसआई सहित पांच पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, भाड़ौती चौकी स्टाफ को रखा यथावत, अब मलारना डूंगर थाने के स्टाफ पर गिरी गाज
less than 1 minute read
sawaimadhopur police
sawaimadhopur police

भाड़ौती. मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाकाबंदी के आदेश की पालना में लापरवाही बरतने पर अब मलारना डूंगर थाने के स्टाफ पर गाज गिर गई है। मलारना डूंगर थाने के एएसआई सहित पांच पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं भाड़ौती चौकी के स्टाफ का यथावत रखा गया है।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक समीर सिंह ने पूरे जिले में वाहनों की जांच के मौखिक आदेश दिए थे। इसके लिए मलारना डूंगर थाने के स्टाफ को भाड़ौती चौकी में तैनात किया था। सोमवार सुबह भरतपुर संभाग मुख्यालय पर एक मीटिंग में भाग लेने के लिए एसपी सिंह चौकी के सामने से निकले तो वहां से स्टाफ नदारद मिला।

इस पर पहले भाड़ौती चौकी के स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया गया था। जांच के बाद मलारना डूंगर थाने के एएसआई व चार अन्य पुलिसकर्मी इसमें दोषी पाए गए। जिन्हें बुधवार को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। वहीं भाड़ौती चौकी के स्टाफ का यथावत किया गया।

यह हुए लाइन हाजिर
पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही बरतने पर मलारना डूंगर थाने के एएसआई रामकिशन गुर्जर, चालक दामोदर, कांस्टेबल अशोक, दानवीर, और कपिल को लाइन हाजिर किया है।

Published on:
20 Dec 2018 01:28 pm
Also Read
View All