सवाई माधोपुर

शिवाड़ को जल्द मिलेगी चौथ का बरवाड़ा फीडर से बिजली

शिवाड़ को जल्द मिलेगी चौथ का बरवाड़ा फीडर से बिजली
less than 1 minute read
लाइन खिंचने के लिए आए बिजली पोल।
चौथ का बरवाड़ा पावर हाउस के पीछे पड़े 33 केवी लाइन खिंचने के लिए आए बिजली पोल।

चौथ का बरवाड़ा/शिवाड़. क्षेत्र के शिवाड़ में बार बार बिगड़ती बिजली व्यवस्था से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। बिजली तंत्र को सुधारने के लिए डिस्कॉंम ने चौथ का बरवाड़ा से शिवाड़ के लिए 33 केवी बिजली लाइन खिंचने के कार्य को लेकर पोल लगाने का काम शुरू कर दिया है। ऐसे में निगम द्वारा जल्द कार्य पूर्ण करवाने की कोशिश की जा रही है। गौरतलब है कि वर्तमान में शिवाड़ में बिजली सप्लाई झिलाई तहसील निवाई जिला टोंक से की जा रही है। ऐसे में आए दिन फाल्ट सहित अन्य समस्या आने से शिवाड़ में बिजली व्यवस्था गड़बड़ा जाती है। इसी समस्या को देखते हुए निगम ने चौथ का बरवाड़ा से शिवाड़ के लिए 33 केवी लाइन खिंचने का कार्य शुुरू किया है।


लगे पोल
शिवाड़ में 33 केवी लाइन खिंचने के लिए पोल लगाने का कार्य पिछले 20 पहले से शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार देवली से सारसोंप तथा चौथ का बरवाड़ा से डिडायच आदि स्थानों पर पोल लगाने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में जल्द ही पोल लगने के बाद 33 केवी लाइन खिंचने का भी कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कनिष्ठ अभियंता धीरज कुमार ने बताया कि पिछले 20 दिनों से ठेकेदार द्वारा पोल लगाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं निगम के अधिकारियों द्वारा भी ठेकेदार को निर्देश देकर बारिश से पहले कार्य पूरा करने के लिए कहा जा रहा है। इससे शिवाड़ की बिजली सप्लाई चौथ का बरवाड़ा से शुुरू की जा सके।

Published on:
13 May 2019 12:44 pm
Also Read
View All