सवाई माधोपुर

बिजली निगम के सीएमडी ने जताया शोक

बिजली निगम के सीएमडी ने जताया शोक
less than 1 minute read
शोक जताने पहुंचे बिजली निगम के सीएमडी कुंजीलाल मीना।
बामनवास में शोक जताने पहुंचे बिजली निगम के सीएमडी कुंजीलाल मीना।

बामनवास. राजस्थान विद्युत निगम के सीएमडी कुंजीलाल मीना ने सोमवार को यहां पहुंचकर पूर्व सांसद व विधायक कुंजीलाल मीना के निधन पर शोक जताया।वे दोपहर को पूर्व सांसद मीना के निवास पर पहुंचे तथा परिजनों से चर्चा कर उनके निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद मीना बामनवास ही नहीं अपितु पूरे सवाईमाधोपुर जिले के सच्चे जनसेवक थे। इस दौरान निगम के स्थानीय अधिकारी भी मौजूद रहे।


मृतक के परिजनों को दी सांत्वना
सवाईमाधोपुर. रणथंभौर रोड पर सड़क दुर्घटना में पटेल नगर हाउिसंग बोर्ड निवासी कानसिंह के पिता का देहांत होने के बाद सोमवार को सवाईमाधोपुर विधायक दानिश अबरार ने उनके निजी आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कर परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान अबरार के साथ पार्टी के कई पदाधिकारी साथ थे।


बैठक स्थगित
सवाईमाधोपुर. टोंक-सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया की अध्यक्षता में 16 जनवरी को आयोजित होने वाली जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक राजस्थान विधानसभा सत्र चालू होने के कारण स्थगित कर दी गई है। यह जानकारी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामचन्द्र मीना ने आगामी तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।

Published on:
15 Jan 2019 03:21 pm
Also Read
View All