सवाई माधोपुर

सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुराया, अलाव बने सहारा

दिनभर चली सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुराया, जगह-जगह अलाव बने सहारा
less than 1 minute read
सर्दी से बचाव के लिए अलाव तापते लोग।
भाड़ौती. सर्दी से बचाव के लिए अलाव तापते लोग।

सवाईमाधोपुर. जिलेभर में मौसम का मिजाज फिर से बदला है। इन दिनों सर्दी के तेवर तीखे बने है। हालांकि कुछ दिन पहले सर्दी थोड़ी कम थी, लेकिन पिछले दो दिन से क्षेत्र में सर्दी ने एक बार फिर दस्तक दी है। अचानक बढ़ी सर्दी ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया है। सर्दी से बचाव को लेकर रविवार को लोग जगह-जगह अलाव तापते दिखे। वहीं गर्म कपड़े पहनने नजर आए। दिनभर सूर्यदेव बादलों की ओट में छिपे रहे। धूप नहीं खिलने से लोग ठिठुरते दिखाई दिए। सर्दी के चलते सुबह-शाम बाजार में चहल-पहल कम रही। बाजार में स्वेटर, जैकेट, टोपी, मफलर, शॉल, कंबल आदि की फिर से बिक्री बढ़ी है। सर्दी के मौसम में लोग अपने खानपान व पहनावे पर अधिक ध्यान दे रहे है। शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनमत तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


ठिठुरन बढ़ी
पीपलदा. कस्बा सहित क्षेत्र में इन दिनों सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। इसके कारण ठिठूरन बढ़ गई है। सर्दी से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए।


चौथ का बरवाड़ा. तहसील क्षेत्र में मौसम का बदलाव होने तथा शीतलहर चलने से ठिठुरन बढ़ गई। गौरतलब है कि बदल होने तथा धूप नहीं खिलने से लोग दिन भर गर्म कपड़े ओढे नजर आए। साथ ही अलाव तपते रहे। वहीं सर्दी बढऩे से क्षेत्र के लोगों की दिनचर्या में भी बदलाव दिख रहा है।


भाड़ौती. कस्बा सहित आस-पास के क्षेत्र में सर्दी ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। गत शनिवार रात चली ठण्डी हवाओं के कारण रविवार सुबह एकाएक सर्दी बढ़ गई, जिसके कारण रात्रि को कोहरा भी छाया रहा। लोग सर्दी से बचाव के लिए जगह-जगह अलाव जलाकर तपते रहे।

Published on:
07 Jan 2019 02:29 pm
Also Read
View All