
बौली. संस्कृत भारती इकाई की ओर से संस्कृत सप्ताह के तृतीय दिवस शनिवार को राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में शब्द सूत्र एवं श्लोक अन्त्याक्षरी प्रतियोगिता हुई। संस्कृत भारती के तहसील संयोजक शशांक सिंहल ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ ध्येय मंत्र के साथ किया। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में प्राचार्य हनुमान प्रसाद शर्मा, संसद भारती के जिला शिक्षण प्रमुख चिरंजीलाल वर्मा एवं वरिष्ठ अध्यापिका लक्ष्मी जायसवाल रहे। प्रतियोगिता में कुल 28 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें वरिष्ठ वर्ग में सुमेर सिंह वीरम गुर्जर प्रथम व सिमरन सिसोदिया एव ज्योति वर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में राजेश वर्मा प्रथम एवं ज्योति वर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विभाग संयोजक कमलेश मीणा तहसील सह संयोजक भागचंद जांगिड़, महाविद्यालय प्रमुख रामखिलाड़ी सैनी नरसी गुर्जर आदि उपस्थित रहे
संस्कृत भाषा के महत्व पर दिया जोर
सवाईमाधोपुर. राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय में शनिवार को संस्कृत सप्ताह के तहत संस्कृत भाषा पर गोष्ठी हुई। इसमें वक्ताओं ने संस्कृत भाषा के महत्व पर जानकारी दी। मुख्य वक्ता वन विभाग के वित्तीय सलाहकार डॉ.नगेन्द्र शर्मा ने विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा के अध्ययन-अध्यापन से वेदों की वैज्ञानिक स्वरूप के उद््घाटन और संस्कृत क्षेत्र में रोजगार के अवसर पर जानकारी दी। संस्था प्रधान ताराचंद जांगिड़ ने संस्कृत सप्ताह की गतिविधियों एवं भाषा अध्ययन के प्रयोजन बताए। मदन मोहन शर्मा ने समाज समरसता व विश्वबंधुत्व के लिए संस्कृत भाषा की आवश्यकता पर जोर दिया। संचालन सीताराम गौतम ने किया। इससे पहले सुबह नौ बजे छात्रों ने सीमेंट फैक्ट्री क्षेत्र में संस्कृत सप्ताह के तहत जन जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान शिक्षक प्रदीप जैन, बृजेश शर्मा, कैलाश शर्मा, गोपाल लाल, प्रभुलाल मीणा, करूणा शर्मा, सुनीता वर्मा आदि मौजूद थे।
खेल मैदान में किया श्रमदान
सवाईमाधोपुर. राउमावि साहूनगर में शनिवार को एनएसएस शिविर हुआ। इसमें स्वयंसेवकों ने विद्यालय में खेल मैदान की साफ-सफाई की। वहीं विद्यालय परिसर व खेल मैदान में पौधारोपण किया। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार शर्मा, प्रधानाचार्या ओमप्रभा व स्टाफ मौजूद था।