सवाई माधोपुर

झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की शिकायत

झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की शिकायत
less than 1 minute read
कलक्ट्रेट पर ज्ञापन सौंपने आए लोग।
सवाईमाधोपुर. कलक्ट्रेट पर ज्ञापन सौंपने आए लोग।

सवाईमाधोपुर. खंडार क्षेत्र के फलौदी टोडरा इलाके में रविवार को विद्युत निगम के सहायक अभियंता के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने के मामले में एक नया मोड़ आया है। कनिष्ठ अभियंता के द्वारा क्षेत्र के कुछ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं इस मामले में ग्रामीणों ने सोमवार को जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सहायक अभियंता द्वारा झूठी शिकायत व मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया है। लोगों ने बताया कि रविवार दोपहर करीब तीन बजे सहायक अभियंता कार से कहीं जा रहे थे तो रास्ते में लोगों ने उन्हें रोककर अधिक आ रहे बिजली बिल की समस्या से अवगत कराया। इस दौरान सहायक अभियंता ने महिलाओं के साथ अभद्रता की। वहीं उनकी समस्या सुनने से इनकार कर दिया। इस पर लोगों की कनिष्ठ अभियंता के साथ कहासुनी हो गई। इससे गुस्साए सहायक अभियंता ने थाने में झूठी शिकायत दर्ज कराई है। इस दौरान विजय मोहन व विजय बंसल आदि मौजूद थे।


तीन माह से नहीं हो रही सुनवाई
लोगों ने आरोप लगाया कि निगम की ओर से लगातार तीन माह से अत्याधिक राशि के बिल जारी किए जा रहे हैं। इस संबंध में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया है, लेकिन निगम के अधिकारी मामला खण्डार कार्यालय में ठीक कराने व खण्डार कार्यालय के कार्मिक फलौदी टोडरा का नाम लेकर लोगों को टरका रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।

Published on:
15 Jan 2019 02:42 pm
Also Read
View All